गुरु गोविंद सिंह जयंती 2022: प्रकाश पर्व पर अपनों और दोस्तों को इन संदेशों के जरिए दें बधाई

गुरु गोविंद सिंह जयंती 2022: प्रकाश पर्व पर अपनों और दोस्तों को इन संदेशों के जरिए दें बधाई

नई दिल्ली, 09 जनवरी: गुरु गोविंद सिंह की जयंती आज 9 जनवरी को धूमधाम से मनाई जा रही है। गुरु गोविंद सिंह जयंती के दिन को ''प्रकाश पर्व'' के नाम से भी जानते हैं। गुरु गोविंद सिंह की जयंती की तारीख नानकशाही कैलेंडर के अनुसार तय की जाती है और दिसंबर और जनवरी के बीच में आती है। इस साल गुरु गोविंद सिंह की जयंती 9 जनवरी 2022 को मनाई जा ही है। बिहार के पटना साहिब में जन्मे गोविंद राय, गुरु गोविंद सिंह मानव रूप में सिखों के 10वें और अंतिम गुरु थे। 22 दिसंबर 1666 को पटना में गुरु गोविंद सिंह का जन्म सोढ़ी खत्री परिवार में हुआ था। गुरु गोविंद सिंह अपने पिता और सिखों के नौवें गुरु, गुरु तेग बहादुर जी की शहादत के बाद सिर्फ 9 साल की उम्र में गुरु गोविंद सिंह को 'गुरु गद्दी' में विराजमान किया गया था।

Recommended Video

    Guru Gobind Singh Jayanti 2022: गुरु गोबिंद सिंह का Prakash Parv आज,जानें खास बातें | वनइंडिया हिंदी
    Guru Gobind Singh Jayanti

    गुरु गोविंद सिंह एक महान योद्धा, कवि और लेखक के रूप में जाने जाते हैं। गुरु गोविंद सिंह खालसा के नाम से जाने जाने वाले सिख योद्धा समुदाय के संस्थापक भी थे। उन्होंने सिख पहनावे में आस्था के पांच लेख भी पेश किए। उन्हें दशम ग्रंथ भजनों की रचना करने वाले के रूप में भी जाना जाता है, जिसे सिखों का एक प्रमुख ग्रंथ माना जाता है। भक्त गुरु गोविंद सिंह जयंती को बहुत उत्साह के साथ मनाते हैं। लोग उनकी जयंती पर जरूरतमंदों को भोजन और कपड़े भी बांटते हैं।

    इस दिन लोग अपनों और परिवार वालों को गुरु गोविंद सिंह जयंती और प्रकाश पर्व की बधाई देते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे संदेश बता रहे हैं, जिसके जरिए आप अपनों को बधाई दे सकते हैं...।

    -मनुष्य का मनुष्य से प्रेम ही ईश्वर की भक्ति है, जरूरतमंद लोगों की मदद करें, गुरु गोविंद सिंह जयंती 2022 की बधाई।

    -आशीर्वाद मिले आपको गुरु का, जिंदगी बने आपकी निराली, आप पर गोविंद सिंह की कृपा हो, और हर घर में छाए खुशहाली गुरु गोविंद सिंह जयंती 2022 की बधाई।

    -तेरी मेहर का कोई जवाब नहीं, तेरे जैसा कहीं कोई दीदार नहीं, नशा तेरी इबादत का कभी न उतरे, मेरे लिए इससे बड़ी कोई बात नहीं, गुरु गोविंद सिंह जयंती की बधाई

    -राज करेगा खालसा, बाकी रहे न कोए, वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह, हैप्‍पी गुरु गोविंद सिंह जयंती

    -सवा लाख से एक लड़ाऊँ, चिड़ियों सों मैं बाज तड़ऊँ, तबे गोविंद सिंह नाम कहाऊँ, गुरु गोविंद सिंह जयंती की शुभकामनाएं।

    -ईश्वर ने मनुष्य को इसलिए जन्म दिया है, ताकि वे संसार में अच्छे कर्म करें, और बुराई से दूर रहें, हैप्पी गुरु गोविंद सिंह जयंती।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+