भारतीय सेना की गौरव गाथा, 11 तथ्य जो आपका सर गर्व से उंचा कर देंगे

नई दिल्ली। भारत में किसी भी तरह की आपदा हो भारतीय सेना हर समय देश को समस्याओं से बाहर निकालने में सबसे आगे रहती है। प्राकृति आपदा के समय भारतयी सेना भगवान के दूत की तरह लोगों की जान बचाने के लिए युद्ध स्तर पर अभियान चलाती है। जिसका उदाहरण हमने हाल ही में जम्मू-कश्मीर में बाढ़ के समय देखा था।

भारतीय सेना दुनिया की सबसे बड़ी सेना है जो हमें दुनिया के सबसे ताकतवर देशों की कतार में लाकर खड़ा कर देती है। यही नहीं दुनियाभर में शांति का संदेश देने के लिए भारतीय सेना अपना सबकुछ न्योछावर करके हमेशा उसे कायम रखने के लिए प्रतिबद्ध रहती है। हम आपको आज भारतीय सेना से जुड़े ऐसे 11 तथ्यों से रूबरू करायेंगे जो आपका सर शान से उपर उठा देगी।

ईस्ट इंडिया कंपनी ने की थी भारतीय सेना की स्थापना

ईस्ट इंडिया कंपनी ने की थी भारतीय सेना की स्थापना

भारतीय सेना का निर्माण 1776 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने कोलकाता में किया था।

देश के कोने-कोने में सेना के कैंटोनमेंट

देश के कोने-कोने में सेना के कैंटोनमेंट

भारतीय सेना के देशभर में में 53 कैंटोनमेंट और 9 आर्मी बेस हैं।

दुनिया की सबसे उंची जगह पर भी भारतीय सेना

दुनिया की सबसे उंची जगह पर भी भारतीय सेना

सियाचीन ग्लेसियर दुनिया का सबसे उंचा युद्ध का मैदान है। इसकी उंचाई समुद्र तल से 5000 मीटर उपर है जिसकी भारतीय सेना देखरेख करती है।

दुनिया की सबसे बड़ी सेना

दुनिया की सबसे बड़ी सेना

भारतीय सेना दुनिया की सबसे बड़ी सेना है। यही वजह है कि दुनिया के देश भारतीय सेना का लोहा मानते हैं।

देश की सबसे बड़ी निर्माता कंपनी

देश की सबसे बड़ी निर्माता कंपनी

भारतीय मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज भारत में सबसे बड़ी निर्माता कंपनी है।

दुनिया में सिर्फ तीन देशों के पास घुड़सवार सेना

दुनिया में सिर्फ तीन देशों के पास घुड़सवार सेना

भारतीय सेना में घुड़सवारों की भी टुकड़ी है। दुनिया में सिर्फ 3 देशों के पास घुड़सवारों की सेना है।

असम रायफल्स सबसे पुरानी पैरामिलिट्री फोर्स

असम रायफल्स सबसे पुरानी पैरामिलिट्री फोर्स

असम रायफल्स भारतीय सेना की सबसे पुरानी पैरामिलट्री फोर्स है जिसकी स्थापना 1835 में की गयी थी।

दुनिया की शांति के लिए भारत सबसे आगे

दुनिया की शांति के लिए भारत सबसे आगे

युनाइटेड नेशंस के शांति अभियान के तहत भारत दुनिया के किसी भी देश से सबसे बड़ी संख्या में जवानों को भेजता है।

दुनिया की सबसे उंची ब्रिज का निर्माण भारतीय सेना ने किया

दुनिया की सबसे उंची ब्रिज का निर्माण भारतीय सेना ने किया

बेली ब्रिज दुनिया की सबसे उंची ब्रिज है जोकि लद्दाख में द्रास और सुरु नदी के बीच स्थित है जिसका निर्माण भारतीय सेना ने 1982 में कराया था।

राष्ट्रपति भवन में रहती है सबसे पुरानी रेजीमेंट

राष्ट्रपति भवन में रहती है सबसे पुरानी रेजीमेंट

राष्ट्रपति की सुरक्षा में लगी सेना भारतीय सेना की सबसे पुरानी रेजीमेंट है, जोकि वर्तमान में राष्ट्रपति भवन में ही रहती है।

जंगलों में लड़ने में भारतीय सेना सबसे कुशल

जंगलों में लड़ने में भारतीय सेना सबसे कुशल

जंगलों में लड़ने के मामले में भारतीय सेना को दुनिया में सबसे श्रेष्ठ सेना के तौर पर जाना जाता है। भारत की इस गुणवत्ता को जानने के लिए अमेरिका, ब्रिटेन और रूस जैसे देश अक्सर इस टुकड़ी का दौरा करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+