Friendship Day 2025: फ्रेंडशिप डे पर दोस्तों को भेंजें ये खास दिल को छू लेने वाले प्यारे संदेश
Friendship Day 2025: फ्रेंडशिप डे एक ऐसा मौका है जो हमारे खास दाेस्तों को समर्पित है। हम सभी एक परिवार के साथ पैदा होते हैं, लेकिन हम अपने दोस्त खुद चुनते हैं। ऐसे दोस्त जो हमारे जीवन को खुशियों और हंसी से भर देते हैं। जीवन के कठिन और चुनौतीपूर्ण क्षणों में हमारे साथ खड़े रहते हैं और हमारा साथ देते हैं। यह दिन याद दिलाता है कि दोस्ती कितनी अनमोल है।
भारत में, फ्रेंडशिप डे अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है, जो इस साल 3 अगस्त को है। वहीं, अंतर्राष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे विश्व स्तर पर 30 जुलाई को मनाया जाता है। यह दिन बचपन के दोस्तों से लेकर कॉलेज के सहपाठियों, सहकर्मियों और उन अजनबियों तक, सभी के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने का मौका देता है जो जीवन भर के साथी बन गए हैं। हर साल, यह खास दिन हमें अपने दोस्तों के साथ बिताए गए हर पल को संजोने और उनके धन्यवाद देने का मौका देता है। यहां कुछ बेहतरीन मैसेज हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं, इन प्यार भरे संदेश को आप अपने दोस्तों को भेजकर उन्हें खास महसूस करा सकते हैं...

- अगर तुम मेरा दिल खोल कर देखोगे, तो अंदाज़ा लगाओ तुम्हें क्या दिखेगा? वो तुम हो। सच्चे दोस्त मिलना मुश्किल है, इसलिए मैंने तुम्हें रखा।
- इन कुल्हड़ों में चाय नहीं, किस्से उबलते हैं, हर चुस्की में पुराने दिन, जैसे फिर से चलते हैं। ना कोई दिखावा, ना कोई नक़ाब यहाँ, बस दोस्ती की महक है, और सुकून बेहिसाब यहाँ। टूटे फर्नीचर पर भी जमी रहती है शान, जब साथ हों यार, तो हर जगह लगे जान!"
- खुशबू जैसे रिश्ते बनाए रखो, प्यार की सौगात साथ लाए रखो, दोस्ती दिन पर नहीं होती सीमित, हर पल इसे निभाए रखो।
- बिना कहे जो बात को लेते हैं समझ वहीं, दोस्त होते हैं सबसे अव्व्ल है. हैप्पी फ्रेंडशिप डे !
- ईश्वर कितना बुद्धिमान है, उसने क़ीमती दोस्त नहीं बनाए क्योंकि अगर उसने बनाए होते, तो मैं तुम्हें बर्दाश्त नहीं कर पाता!!! हैप्पी फ्रेंडशिप डे!
- तेरे बिना दुनिया लगती है फींकी मैने हर अच्छी-बुरी आदत तुझसे सीखी तूने मुझे सिखाया, जीने का तरीका हर मोड़ पर जीने का सलीखा। हैप्पी फ्रेंडशिप डे!
- तू जब भी मुस्कुराता है दिल मेरा खिल जाता है तेरी खुशी में ही मेरी खुशी है मुझे तेरे साथ हर जंग जीतनी है।
- दोस्ती वो नहीं जो जान लेती है, दोस्ती वो है जो हर दर्द को पहचान लेती है। हैप्पी फ्रेंडशिप डे!
- मेरे जीवन में तू है तो हंसी है, तू है तो मेरी जीवन में रोशनी है, तेरे बिना सब कुछ अधूरा सा लगे, ऐ दोस्त, तू खुदा की दी हुई दौलत लगे। हैप्पी फ्रेंडशिप डे!
- लोगों के भगवान तक बदल जाते हैं, एक मुराद पूरी ना होने पर, मुझसे एक दोस्त नहीं बदला जाता, चाहे लाख दूरी होने पर। Happy Friendship Day
- दोस्ती कोई खोज नहीं होती, दोस्ती किसी से हर रोज नहीं होती, अपनी जिंदगी में, मेरी मौजूदगी को न समझना बेवजह, क्योंकि पलकें आखों पर कभी बोझ नहीं होतीं। फ्रेंडशिप की हार्दिक शुभकामनाएं!












Click it and Unblock the Notifications