VIDEO: 'ट्यूबलाइट' में हुई सलमान की एंट्री और हॉल में दर्शक फोड़ने लगे पटाखे
सलमान की एंट्री और हॉल में ही दर्शक फोड़ने लगे पटाखे
नई दिल्ली। अपने पसंदीदा एक्टर को पर्दे पर देखकर दर्शकों का तालियां बजाना और सीटियां मारना तो काफी आम रहा है लेकिन अगर थियेटर में ही लोग नाचना और पटाखे छोड़ना शुरू कर दें को फिर अफरा-तफरी मचना लाजिमी है। ऐसा ही हुआ महाराष्ट्र के मालेगांव में।

महाराष्ट्र के मालेगांव में एक थियेटर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट देख रहे दर्शकों ने आतिशबाजी शुरू कर दी। ये तब हुआ जब सलमान खान की एंट्री हुई और दर्शकों ने नाचना शुरू कर दिया। इससे सिनेमाहॉल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आग लगने का भी खतरा पैदा हो गया। जिसे बमुश्किल संभाला गया। देखिए इस दौरान की वीडियो-
#WATCH: Fans burst crackers in a theatre in Maharashtra's Malegaon during the entry scene of Salman Khan in his film #Tubelight pic.twitter.com/OV30SoPQB6
— ANI (@ANI_news) June 28, 2017












Click it and Unblock the Notifications