साल 2013 में इन शख्सियतों ने दुनिया को कहा अलविदा
नयी दिल्ली। साल 2013 अपने आखिरी पड़ाव में है। इसे खत्म होने में अब चंद पल ही बचे है। साल खत्म होने से पहले हम आपको इस साल की बीती कुछ अहम घटनाओं, शख्सियतों, चर्चित खबरों से रुबरु करवाएंगे। साल 2013 जहां अपने साथ खुशियां लेकर आया तो हजार गम भी दे गया। कई महान हस्तियों ने इस साल हमारा साथ छोड़ दिया। काल के गाल में समाए इन हस्तियों को हम एकबार फिर से याद करेंगे। महान हस्तियां, बॉलिवुड सेलेब्रिटी, आध्यात्मिक गुरु जैसे कई लोग इस
साल हमे छोड़ गए। सबसे ज्यादा चर्चा बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान की मौत पर हुई। जिस तरह से जिया की संदिग्ध हालत में मौत हुई उसने सबके मन में असमंजय पैदा कर दिया। बॉलिवुड के महान अभिनेता प्राण की मौत ने भी लोगों को बड़ा झटका दिया।
वहीं हाल ही में अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की मौत दुनिया भर के लिए शोक का समाचार बन गया। मंडेला ने अपना पूरा जीवन सत्य की लड़ाई में गुजार दिया। उन्हें अफ्रीका के गांधी के तौर पर देखा जाता था। उनकी मौत पर भारत सरकार ने भी पांच दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की। खुद राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी उनके अंतिम दर्शन के लिए साउथ अफ्रीका गए। स्लाइडर में आपको हम तस्वीरों के माध्यम से उन लोगों के बारे में बता रहे हैं जिनकी मौत इस साल हुई।

नेल्सन मंडेला
6 दिसंबर को अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की मौत से ने केवल भारत को ब्लकि पूरी दुनिया को सदमे में डाल दिया। रंगभेद की नीति पर काम करने वाले नेल्सन मंडेला की मौत पर भारत सरकार ने भी पांच दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी भी उनके अंतिम दर्शन के लिए अफ्रीका पहुंचे।

जिया खान
बॉलिवुड की अभिनेत्री और मॉर्डल जिया खान की संदिग्ध हालत में 3 जुलाई को अपने ही घर में मौत हो गई। जिया ने अपने घर में पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली थी, लेकिन मामला कुछ और ही निकला। अभी भी जिया की मौत का मसला सुलझा नहीं है। पुलिस जांच कर रही है।

जगदीश राज
बॉलीवुड की अलग-अलग फिल्मों में रिकार्ड 144 बार पुलिस अधिकारी का किरदार निभा चुके वरिष्ठ अभिनेता जगदीश राज का निधन 29 जुलाई को हुआ। उनकी मौत से बॉलिवुड में शोक की लह दौड़ गई।

मन्ना डे
अपने तमाम मंत्रमुग्ध करने वाले गीतों में से एक-ऐ मेरे प्यारे वतन, ऐ मेरे बिछड़े चमन.. को आवाज देने वाले महान गायक मन्ना डे की मौत 25 अक्टूबर को हो गई। अपने प्यारे वतन और चमन के साथ दुनिया से भी बिछड़ गए मन्ना मरणोपरान्त बी लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे।

प्राण
हिंदी फिल्मों के सबसे लोकप्रिय खलनायक प्राण की मौत 12 जुलाई को मुबंई के लीलावती अस्पताल में हुई। उनकी मौत के सात ही बॉलिवुड के एक युग का अंत हो गया।

कृपालु जी महाराज
भारत के जाने-माने आध्यात्म गुरु और कथावाचक कृपालु जी महाराज का निधन 15 नवंबर को हुआ। विवादों में रहने के बावजूद भी उनकी लोकप्रियता कम नहीं हुई थी। उनके हजारों समर्थक उनकी मौत पर सदमे में आ गए थे।

शेफ तरला दलाल
भारत की सिलेब्रिटी शेफ तरला दलाल की मौत 6 नवंबर को मुबंई में दिल का दौरा पड़ने से हो गई। कई मशहूर कुकरी शो होस्ट कर चुकीं वो भारत की पहली चर्चित और लोकप्रिय महिला शेफ थी।

रेशमा
पाकिस्तान की मशहूर गायिका रेशमा का देहांत 3 नवंबर को हो गया है। वे गले के कैंसर से पीडि़त थीं और पिछले एक महीने से कोमा में थीं। लंबी जुदाई उनकी सबसे लोकप्रिय गानों में से एक थी।

शकुंतला देवी
महान गणितज्ञ और ह्यूमन कंप्यूटर के नाम से प्रसिद्ध शकुंतला देवी की मौत 21 अप्रेल को बैंगलुरु में हो गई। मल्टीऑर्गेन फ्लेओर के चलते उनकी मौत हो गई।

शमशाद बेगम
हिंदी सिनेमा में ‘मेरे पिया गये रंगून' और ‘कजरा मुहब्बत वाला' जैसे गीतों को अपनी आवाज से सदाबहार बनाने वाली मशहूर प्लेबैक गायिका शमशाद बेगम की 94 साल की उम्र में हो गई। वो हिन्दी सिनेमा की पहली महिला प्लेबैक सिंगर थी।

ऋतुपर्णो घोष
जाने-माने फिल्म डायरेक्टर ऋतुपर्णो घोष की मौत 30 मई को कोलकाता में हुई। वो ना केवल फिल्मकार थे ब्लकि उन्होंने समलैंगिकता के लिए भी काफी काम किया था। 49 साल की उम्र में ही उन्होंने बड़ी कामयाबी हासिल की थी।












Click it and Unblock the Notifications