चीनी राष्ट्रपति की महिला सुरक्षाकर्मी की खूबसूरती पर फिदा हुआ सोशल मीडिया
चीनी राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात महिला सुरक्षाकर्मी की खूबसूरती की चर्चा
नई दिल्ली। जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष जर्मनी के हैम्बर्ग में पहुंच चुके हैं। इनमें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी शामिल हैं। जिनपिंग के साथ जर्मनी पहुंची हैं उनकी सुरक्षा में तैनात महिला सुरक्षाकर्मी शू शीन। अपनी आकर्षक मुस्कान और खूबसूरती के चलते शू शीन इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।


तस्वीरें हो रही वायरल
शू शीन चीनी बॉडीगार्ड चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ जर्मनी आई हैं। उनकी तस्वीरें कई मुल्कों में वायरल हो रही हैं। हालांकि उनकी ये तस्वीरें एक साल पहले की हैं लेकिन अपनी खूबसूरती की वजह से उनकी खूब चर्चा हो रही है।
Recommended Video


लिबरेशन आर्मी की सदस्य
शू शीन दक्षिण चीन के गुईयांग की हैं। वह पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की सदस्य हैं। शू की उम्र 21 साल की बताई जा रही है।

2010 में बनीं सबसे खूबसूरत सैनिक
शू शीन को 2010 में पिपुल्स लिबरेश आर्मी की सबसे खूबसूरत सैनिकों में शामिल किया गया था। हालांकि उनके बारे में बहुत पुख्ता जानकारी मीडिया में नहीं है।

सभी राष्ट्राध्यक्षों के साथ आते हैं सुरक्षाकर्मी
जर्मनी में जी-20 सम्मेलन के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंच गए हैं। सभी राष्ट्राध्यक्षों के साथ उनके सुरक्षा गार्ड भी वहां पहुंचे हैं । दुनियाभर के नेताओं के जमा होने और देश में सुरक्षा को देखते हुए जर्मनी में स्कूल भी बंद करा दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications