Celebrities Income: कई तरीकों से कमाते हैं सेलिब्रिटीज
Celebrities Income:एक आम इंसान की तरह सेलिब्रिटी भी एक खास उम्र तक ही काम कर पाते हैं, उसके बाद उन्हें भी पैसे कमाने के लिए दूसरे काम करने पड़ते हैं। जिन्हें आम भाषा में पोस्ट रिटायरमेंट जॉब कहा जाता है, और इससे उन्हें बेशुमार पैसे मिलते हैं। मसलन फिल्म स्टार सलमान खान अब एक्टिंग से ज्यादा किसी और स्रोत से अच्छा खासा बैंक बैलेंस कर लेते हैं। मीडिया सूत्रों के मुताबिक सलमान खान की नेट वर्थ 3 हजार करोड़ है। उनकी प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी "सलमान खान फिल्म्स", "यात्रा डॉट कॉम", "चिंगारी ऐप" और चैरिटेबल संस्था "बीइंग ह्यूमन" से हर महीने अरबों रुपये आते हैं। इसके अलावा वे कई तरह के विज्ञापन भी करते हैं।
रिटायरमेंट के बाद क्या करते हैं क्रिकेट खिलाड़ी
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) दुनिया की सबसे धनी खेल संस्थाओं में से एक है। यही वजह है कि यहां के राष्ट्रीय खिलाड़ियों की आय करोड़ों रुपये महीने में है। जब तक वे खेलते रहते हैं, तब तक वे खेलों से ही भरपूर पैसे पाते हैं, इसके बाद वे खेलों से जुड़े तमाम तरह के दूसरे कार्यों में खुद को लगा लेते हैं। क्रिकेटर्स कई मीडिया हाउसों और चैनलों के लिए कमेंटरी करने, नए खिलाड़ियों को कोचिंग देने, दूसरे देशों की टीमों के कोच बनने, न्यूज कॉलमनिस्ट, रिव्यूअर, विज्ञापन एंडोर्स करने, चैनलों को इंटरव्यू देने जैसे काम भी करते हैं। इसके अतिरिक्त कई खिलाड़ियों ने अपने निजी होटल और रेस्टोरेंट खोले हुए हैं, जहां काफी आय हो रही है। साथ ही कुछ दूसरे स्टार्ट-अप्स और व्यवसायों में भी पैसे इन्वेस्ट किये हुए हैं। जैसे विराट कोहली ने मुंबई के जुहू स्थित गायक स्वर्गीय किशोर कुमार के बंगले को खरीदकर उसमें रेस्टोरेंट खोल दिया है।

आल राउंडर रवींद्र जडेजा ने गुजरात के राजकोट में जड्डूस फूड फील्ड नाम से खुद का रेस्टोरेंट खोला हुआ है। पूर्व फास्ट बॉलर जहीर खान महाराष्ट्र के पुणे में जेडकेस डाइन फाइन रेस्टोरेंट चला रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने पुणे में ही टॉस स्पोर्ट्स लाउंज की भी शुरुआत की है। पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम में अपना रेस्टोरेंट "रैना इंडियन रेस्तरां" नाम से खोला है। टीम इंडिया के सीनियर क्रिकेटर शिखर धवन दुबई में स्पोर्ट्स कैफे "द फ्लाइंग कैच" चलाते हैं। इन सबके अलावा महान क्रिकेटर कपिल देव का चंडीगढ़ में द कैप्टन रिट्रीट होटल है।
भारत के पूर्व कप्तानों की नेटवर्थ
महेंद्र सिंह धोनी: भारत को 2011 में अपनी कप्तानी में विश्व कप दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी उर्फ माही की नेटवर्थ 1070 करोड़ रुपये से अधिक है। उन्होंने कई कंपनियों में अपने निवेश किये हैं, साथ ही कई बड़े ब्रांड्स के लिए विज्ञापन करते हैं। इसमें स्पोर्ट्स वियर, होम इंटीरियर, पुरानी कारों का कारोबार करने वाली कंपनी कार्स-24, खाताबुक, रन-एडम आदि शामिल हैं। वे अपने होमटाउन रांची में 43 एकड़ भूमि पर जैविक खेती करते हैं। उनका कई शहरों में अपना मकान है और कई क्रिकेट कोचिंग सेंटर है। वे झारखंड के सबसे बड़े टैक्स पेयर हैं। उनके पास लक्जरी कारों का बेड़ा है।
सचिन तेंदुलकर: क्रिकेट के गॉड माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर का नेटवर्थ 1,350 करोड़ रुपये से ज्यादा है। वे भी कई बड़े ब्रांड्स को एंडोर्स करते हैं। बूस्ट, अनअकैडमी, कैस्ट्रॉल इंडिया, एयरटेल, बीएमडब्ल्यू, लुमिनस इंडिया, सनफीस्ट, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, बजाज, अमित एंटरप्राइजेज, एमआरएफ टायर्स, अवीवा इंश्योरेंस, पेप्सी, कैनन, कोका कोला, एडिडास, वीजा, सैन्यो, बीपीएल, फिलिप्स और जैस्पर ग्रुप उसमें शामिल हैं। इसके अलावा वे कई तरह की अन्य फीस भी पाते हैं। उन्होंने होटल और रेस्टोरेंट में भी निवेश किया है। उनकी हर महीने कमाई 50 करोड़ रुपये से अधिक है। साथ ही आईपीएल में मुंबई इंडियंस के आइकॉन के रूप में भी वे सालाना 6.5 करोड़ रुपये लेते हैं। सचिन तेंदुलकर का मुंबई के अलावा लंदन में भी अपना घर है। मास्टर ब्लास्टर के पास भी कई बड़ी और महंगी लक्जरी कारें हैं।
सौरव गांगुली: पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली की सालाना नेट वर्थ 750 करोड़ से ज्यादा है। इसके अलावा करीब 24 करोड़ रुपये से अधिक की उनकी कमाई कई तरह के वेतन से होती है। विज्ञापन के जरिए वे भारी भरकम कमाई करते हैं। वह कुछ टीवी शो भी करते हैं, कमेंटरी करते हैं और कई बड़े ब्रैंड्स को एंडॉर्स करते हैं। होटल-रेस्टोरेंट में भी उनका निवेश है। हाल ही में उन्होंने बंगाल में स्टील फैक्ट्री लगाने का ऐलान किया है। महेंद्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर के तरह ही सौरव गांगुली के पास भी कई बड़ी और स्मार्ट लक्जरी कारें हैं।
सिनेमा कलाकारों की नेटवर्थ
अमिताभ बच्चन: 79 वर्षीय सीनियर सिटीजन सेलिब्रिटी और दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन की कुल नेटवर्थ 400 मिलियन अमेरिकी डॉलर है। वे इस उम्र में भी सिनेमा और दूसरे कई कारोबार में सक्रिय हैं। उनके पास जस्ट डायल में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी है और क्लाउड कंप्यूटिंग कंपनी स्टैम्पेड कैपिटल में भी 3.4 फीसदी की हिस्सेदारी है। मुंबई के जुहू में शानदार पांच बंगलों और दो फ्लैट के मालिक हैं। अमिताभ बच्चन खुद को किसान भी बताते हैं और उनके पास 1.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कृषि भूमि भी है। लोकप्रिय टीवी कार्यक्रम "कौन बनेगा करोड़पति" से उनको लाखों रुपये प्रति एपिसोड मिलता है।
सलमान खान: 55 वर्षीय दबंग अभिनेता सलमान खान की कुल नेटवर्थ 260 मिलियन अमेरिकी डॉलर है। उनकी खुद की प्रोडक्शन कंपनी "सलमान खान फिल्म्स" है। उसकी अनुमानित आय लगभग 400 मिलियन अमेरिकी डॉलर है। वे भी लोकप्रिय टीवी कार्यक्रम "बिग बॉस" को होस्ट करते हैं और पेप्सी, सुजुकी और इमामी हेल्दी के ब्रांड एंबेसडर के रूप में काम करते हैं। इससे सलमान खान को हर महीने कई करोड़ रुपये मिलते हैं। सलमान खान स्टार्ट-अप्स " यात्रा डॉट कॉम ", और शार्ट वीडियो ऐप "चिंगारी" के अलावा चैरिटेबल संस्था "बीइंग ह्यूमन" के जरिये बेशुमार आय करते हैं।
शाहरुख खान: 55 वर्षीय सुपरस्टार अभिनेता और किंग खान के नाम से मशहूर शाहरुख खान की कुल नेटवर्थ 750 मिलियन अमेरिकी डॉलर है। अब तक सैकड़ों फिल्मों में मुख्य अभिनेता के तौर पर काम कर चुके शाहरुख खान 'पठान' के लिए 13 मिलियन अमेरिकी डॉलर ले चुके हैं। उनकी निजी प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट ने बॉक्स ऑफिस पर कई हिट फ़िल्में बनाई हैं। इसके वह हुंडई, एलजी, दुबई टूरिज्म, अंबानी की रिलायंस जियो और टाटा समूह की बिगबास्केट के लिए विज्ञापन करते हैं। इसके अलावा वह क्रिकेट में भी सक्रिय हैं और अभिनेत्री जूही चावला के साथ आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के सह-मालिक भी हैं।
सोशल मीडिया से भी होती है आय?
सभी सेलिब्रिटी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। फेसबुक, एक्स (पुराना नाम ट्विटर), इंस्टाग्राम पर करीब-करीब सभी सेलिब्रिटी का अपना एकाउंट है और उनके कई मिलियन फॉलोवर्स हैं। इससे इनके साइट पर विज्ञापन चलने से भी इनको करोड़ों रुपये की आय होती है। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा, महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना, समेत बॉलीवुड की तमाम नामी गिरामी अभिनेत्रियां अपने पोस्ट करने के लिए बाकायदा सोशल मीडिया हैंडलर रखती हैं, जो इनके मीडिया अकाउंट हैंडल करते हैं। इसमें इनके अपने काम के पोस्ट के अलावा फैशन सेंस से लेकर डेली रूटीन वर्क को भी शेयर किया जाता है। इसी तरह करीब-करीब सभी पुरुष क्रिकेटर्स और फिल्म अभिनेता भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। वहां से भी हर पैड पोस्ट के लिए इन्हें भारी भरकम भुगतान मिलता है।












Click it and Unblock the Notifications