शाहरुख खान बोले- मुझे मेरा कुत्ता भी नहीं मानता आइकन
हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में फिल्म की शूटिंग में व्यस्त शाहरुख खान ने ग्लोबल यूथ आइकन अवॉर्ड से सम्मानित किए जाने पर वीडियो भेजकर आभार जताया।
मुंबई। फिल्मफेयर ग्लैमर और स्टाइल अवॉर्ड्स में ग्लोबल यूथ आइकन अवॉर्ड जीतने वाले बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने कहा है कि उन्हें उनका कुत्ता भी आइकन नहीं मानता। रविवार को हुए अवॉर्ड फंक्शन में शाहरुख मौजूद नहीं थे और उन्होंने वीडियो मैसेज के जरिए आभार व्यक्त किया।

हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में फिल्म की शूटिंग में व्यस्त शाहरुख खान ने ग्लोबल यूथ आइकन अवॉर्ड से सम्मानित किए जाने पर वीडियो भेजकर आभार जताया। हालांकि शाहरुख ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनका कुत्ता भी उन्हें आइकन नहीं मानता। न ही उनके परिवार के लोग और दोस्त उन्हें आइकन मानते।
शाहरुख ने कहा कि उनके आइकन मोहम्मद अली, अमिताभ बच्चन, मिल्खा सिंह और माइकल जैक्शन जैसे लोग हैं क्योंकि ये लोग उन्हें प्रेरणा देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications