भाजपा पर चढ़ा क्रिकेट का बुखार, जारी किये Funny Videos
बेंगलुरु। भारतीय जनता पार्टी पर भी क्रिकेट का बुखार जमकर चढ़ गया है। भाजपा ने अपने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की दावेदारी को मजबूत करने के लिये तरह-तरह के विज्ञापन जारी किये हैं, जिनमें क्रिकेट को आधार बनाया गया है। हर विज्ञापन में क्रिकेट को मोदी सरकार से जोड़ने का काम किया गया है।
कांग्रेस पर वार
दो विज्ञापनों पर भाजपा ने सीधा-साीधा कांग्रेस पर वार किया है, जिसमें कहा गया है कि जिस टीम में कोई कप्तान नहीं है, वो टीम इस बार मार खायेगी। वहीं एक अन्य वीडियो में भ्रष्टाचार का विरोध करते हुए कांग्रेस पर वार किया गया है। इनमें स्लोगन हैं- "बिना कैप्टन के टीम खायेगी मार, इसलिये अबकी बार मेादी सरकार" और "नो करप्शन, नो भ्रष्टाचार, इसलिये अबकी बार मोदी सरकार।"
पढ़ें- लोकसभा चुनाव, रांझणा और बनारस में तीन कुंदन
आप, सपा पर कटाक्ष
बात-बात पर धरने पर बैठने वाले अरविंद केजरीवाल के लिये भाजपा ने स्लोगन दिया है- "नो फालतू धरना, नो टाइम वेस्टिंग यार, इसलिये अबकी बार मोरी सरकार।" उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी की गुंडागर्दी को निशाना बनाते हुए इस विज्ञापन में स्लोगन दिया गया है- "नो गुंडागर्दी, नो मारम-मार, अबकी बार मोदी सरकार।"

भाजपा के वीडियो
ये वीडियो यूट्यूब पर वायरल हो रहे हैं। अभी 24 घंटे भी पूरे नहीं हुए हैं कि इन वीडियो पर 6000 से 8000 तक क्लिक्स पड़ चुके हैं।
कांग्रेस पर वार
बिना कैप्टन के टीम खायेगी मार, इसलिये अबकी बार मोदी सरकार।
सपा पर वार
नो गुंडागर्दी नो मारम-मार, इसीलिये अबकी बार मोदी सरकार।
आप पर वार
नो फालतू धरना, नो टाइम वेस्टिंग यार, इसीलिये अबकी बार मोदी सरकार।
कांग्रेस पर वार
नो करप्शन, नो भ्रष्टाचार, इसीलिये अबकी बार मोदी सरकार।












Click it and Unblock the Notifications