Bridge Collapse: बिहार में क्यों बार-बार गिर रहा ‘भ्रष्टाचार का पुल’, जानें 12 महीनों में कितने ब्रिज गिरे

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट ब्रिज का यह हाल पहली बार नहीं हुआ है। करीब 14 महीनों पहले भी इस निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिर गया था।

Bihar Bridge Collapse: Why is the bridge of corruption falling again and again in Bihar

बिहार (भागलपुर) के सुल्तानगंज में गंगा नदी पर ₹1710 करोड़ की लागत से बन रहा निर्माणाधीन फोरलेन पुल 4 मई 2023 को गंगा नदी में एक बार फिर से गिर गया। यह पुल खगड़िया को भागलपुर से जोड़ने के लिए बनाया जा रहा है।
दरअसल करीब 14 महीने पहले 30 अप्रैल 2022 को भी इस निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिर गया था। जिसके बाद इसके निर्माण कार्य को लेकर कई सवाल खड़े हुए थे। उस समय भी सरकार ने जांच के आदेश भी दिये। नतीजा कुछ नहीं सामने आया। वहीं एक बार फिर से यह पुल पानी में समा गया। बड़ी बात यह है कि साल 2014 में इस पुल का शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किया गया था।

Recommended Video

      बिहार में क्यों बार-बार गिर रहा ‘भ्रष्टाचार का पुल’, जानें 12 महीनों में कितने ब्रिज गिरे

      अब यहां पर सवाल यह उठता है कि आखिर क्यों बिहार में बार-बार ब्रिज टूटकर गिर रहे हैं? आपको जानकर हैरानी होगी कि बीते 12 महीनों में 7 ब्रिज टूटकर गिर चुके हैं। इनमें कई निर्दोष लोगों की मौत भी हो चुकी है।

      सारण में गिरा पुराना पुल
      बिहार के सारण जिले में 19 मार्च 2023 को अंग्रेजों के जमाने का एक पुल गिरने से दो लोग घायल हो गये। इन घायलों में एक ट्रक चालक व कंडक्टर शामिल थे। खबरों के मुताबिक ट्रक पर कुछ भारी सामान लदा था। जैसे ही ट्रक पुल चढ़ा, पुल ढह गया। अंग्रेजों के जमाने का यह पुल महानदी नदी पर बनाया गया था और पिछली बाढ़ के बाद से ही जर्जर स्थिति में था। पुल का ढांचा टूट रहा था और कई जगहों पर दरारें आ गई थीं। जर्जरता के बावजूद पथ निर्माण विभाग ने इसे खतरनाक पुल घोषित नहीं किया और पुल के दोनों ओर चेतावनी बोर्ड भी नहीं लगाया गया था।

      पटना में निर्माणाधीन पुल गिरा
      बिहार के पटना जिले के नौबतपुर प्रखंड के रुस्तमगंज गांव के पास 19 फरवरी 2023 को एक निर्माणाधीन पुल टूटकर जमींदोज हो गया। यह घटना बिहटा-सरमेरा फोर लेन स्टेट हाईवे 78 पर हुई। जो पटना को नालंदा जिले से जोड़ने वाली सड़क आंशिक रूप से बनी है। वैसे इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ था। तब रोड निर्माण विभाग के अधिकारी मृत्युंजय कुमार ने कहा था कि खंभों पर एक स्लैब रखा गया था। अचानक वह गिर गया।

      पुर्णिया में गिरा निर्माणाधीन पुल
      31 जनवरी 2023 को बिहार के पूर्णिया जिले में एक निर्माणाधीन पुल गिर गया। जिसमें दो मजदूरों को मामूली चोटें आईं थीं। तब अधिकारियों ने कहा था कि पूर्णिया जिले के बैसी में माला-सकरबलिया रोड पर स्थित दुमुहनी नाले पर बन रहा 20.10 मीटर लंबा पुल मंगलवार (31 जनवरी) की शाम ढह गया। इसके बाद कार्यपालक अभियंता रामू प्रसाद ने आरोप लगाया था कि ठेकेदार ने पुल निर्माण को लेकर जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया है।

      कमला नदी पर बना पुल दो भागों में टूटा
      दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कमला नदी पर बना पुल 16 जनवरी 2023 को टूट गया था। यह पुल दरभंगा जिले को मधुबनी, सहरसा, खगड़िया और समस्तीपुर से जोड़ता था। यह पुल तब टूटा जब रेत से लदा एक ट्रक वहां से गुजर रहा था। जब ट्रक पुल के बीच पहुंचा तो वह टूट गया और ट्रक नदी में गिर गया। इस दौरान पुल पर बाइक सवार दो अन्य लोग भी नदी में गिर गये थे। बड़ी बात यह है कि साल 2004 में इस पुल का निर्माण हुआ था और महज 18 साल बाद यह टूट गया।

      गंडक नदी पर बना पुल ढह गया
      18 दिसंबर 2022 को बिहार के बेगूसराय में उद्घाटन से पहले ₹13 करोड़ की लागत से गंडक नदी पर बना पुल ढह गया। पुल का अगला हिस्सा ढहने के बाद नदी में जा गिरा था। मुख्यमंत्री नाबार्ड योजना के तहत 206 मीटर लंबा बनाया गया था, लेकिन यह चालू नहीं हो सका था क्योंकि पुल का उद्घाटन नहीं हुआ था। कुछ दिनों पहले ही पुल के अगले हिस्से में दरार देखी गई थी, फिर 15 दिसंबर 2022 को पुल में आई दरार को लेकर अधिकारियों को पत्र लिखा गया था और 18 दिसंबर (रविवार) की सुबह पुल का अगला हिस्सा टूट कर गिर गया।

      नालंदा में गिरा पुल
      बिहार के नालंदा जिले में 18 नवंबर 2022 को एक निर्माणाधीन सड़क पुल टूटकर गिर गया था। इस पुल की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। बता दें कि नालंदा जिला के वेना ब्लॉक में चार लेन के खंड पर सड़क पुल का निर्माण चल रहा था। इस दौरान यह हादसा हो गया।

      सहरसा में गिरा निर्माणाधीन पुल
      बिहार के सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड अंतर्गत पूर्वी कोसी तटबंध के अंदर एक निर्माणाधीन पुल 9 जून 2022 को गिर गया। दरअसल 8 जून की रात पुल के एक भाग की ढलाई की गयी थी। विभाग का कहना था कि ठेकेदार को सेंटरिंग बदलने को कहा गया था। लेकिन आनन-फानन में ठेकेदार ने पुल की ढलाई कर दी। इस हादसे में तीन मजदूर दबकर जख्मी हो गये।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+