अमिताभ बच्चन इस्तेमाल करते हैं ये फोन, कंपनी से पूछा मजेदार सवाल
नई दिल्ली। बीते दिनों लगातार बैट्री में धमाके की शिकायतें झेलने और फ्लाइट्स में फोन बैन होने के बाद मोबाइल निर्माता कंपनी सैमसंग पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी सवाल उठाया है। बच्चन ने कंपनी से शिकायत की है कि उनके फोन की बैट्री कभी फुल चार्ज नहीं होती।

बच्चन ने ट्वीट करके बताया कि वह सैमसंग का नोट-7 फोन इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसकी बैट्री 60 परसेंट से ज्यादा चार्ज नहीं होगी।
'मिस्टर सैमसंग...जरा जल्दी'
बॉलीवुड के शहंशाह ने कंपनी से सवाल किया, 'बैट्री सिर्फ 60% चार्ज होती है, यह 100 फीसदी कब होगी? मिस्टर सैमसंग जवाब दीजिए, जरा जल्दी।'
लगातार सामने आए थे मामले
बता दें कि बीते दिनों सैमसंग नोट सीरीज के कई फोन में ब्लास्ट होने के मामले सामने आने के बाद कंपनी ने करीब 10 लाख से ज्यादा फोन वापस मंगाने का फैसला लिया था। यह नहीं, विमानन कंपनियों ने भी यात्रियों से सैमसंग के फोन लेकर यात्रा न करने की अपील की थी।












Click it and Unblock the Notifications