Jai Vilas Mahal: 4000 करोड़ के जयविलास पैलेस में दौड़ती है चांदी की ट्रेन, जानिए सिंधिया के महल की खास बातें
ग्वालियर रियासत के महाराज जयाजीराव सिंधिया ने जयविलास महल को साल 1874 में बनवाया था।
Jai Vilas Mahal: आज देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सिंधिया महल के मेहमान होंगे, वो यहां पर मराठाओं के इतिहास को दर्शाती एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करने वाले हैं। इस वक्त ग्वालियर के जयविलास पैलेस को दुल्हन की तरह सजाया गया है। आपको बता दें कि जयविलास महल भव्यता और सुंदरता का अनुपम उदाहरण हैं। सिंधिया खानदान के इतिहास का वर्णन करने वाले इस महल के ही एक हिस्से में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी रहते हैं तो वहीं इसके दूसरे हिस्से को भव्य संग्रहालय में बदल दिया गया है। आपको बता दें कि ये महल 124,771 square feet में फैला हुआ है। आपको बता दें कि ग्वालियर रियासत के महाराज जयाजीराव सिंधिया ने इस खूबसूरत महल को साल 1874 में बनवाया था, जो कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के दादा जी थे।

जयाजीराव सिंधिया ही सिंधिया रियासत के अंतिम राजा थे। इस महल के 35 भव्य कमरों को म्यूजियम में तब्दील कर दिया गया है, जिसे कि साल 1964 में पब्लिक के लिए खोला गया था और तब से ही यहां पर्यटकों की भारी भीड़ देखी जाती है। इसका निर्माण सर माइकल फिलोसे ने किया था। इसकी दीवारों पर सोने की बग्घियों की नक्काशी है। इस महल की दो चीजें बहुत ज्यादा मशहूर हैं। एक है झूमर और दूसरी है चांदी की रेल।
3500 किलो का झूमर
इस महल में दो झूमर हैं, जो कि यहां के दरबार हाल में लगे हैं, जिनका वजन करीब 3500 किलो के आस-पास है। जबकि चांदी की रेल भव्य डाइनिंग टेबल पर बनी पटरियों पर दौड़ती है, जो कि खाना परोसने का काम करती है और इस गाड़ी से ही अमित शाह को भी खाना सर्व किया जाएगा। आपको बता दें कि अमित शाह इस महल में करीब डेढ़ घंटा रूकने वाले हैं।

इस म्यूजियम में सिंधिया खानदान की बेशकिमती चीजें देखने को मिलती हैं, यहां उनकी लग्जरी गाड़ियां, कपड़े, तलवार , बग्घी सब आकर्षण का केंद्र हैं। आपको बता दें कि इस म्यूजियम की ट्रस्टी ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया हैं, जो कि राजनीतिक इवेंट में कम लेकिन सोशल इवेंट में ज्यादा नजर आती हैं। इस महल में 400 कमरे हैं। इस महल की मौजूदा कीमत करीब 4000 करोड़ के आस-पास है।

इसी महल में ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिता माधवराज सिंधिया के पिता का भी एक रूम है, जो कि उन्हीं के नाम से संरक्षित हैं, जहां उनके जीवन से जुड़ी तस्वीरें और उनके पसंद की पेटिंग्स और शो-पीस मौजूद है। आपको बता दें कि अमित शाह से पहले कई राजनेता इस महल के मेहमान रह चुके हैं, जिसमें पंडित जवाहर लाल नेहरू से लेकर राहुल गांधी का नाम शामिल हैं तो वहीं इस महल के शाही मेहमान देश को पहली बार विश्वकप का ताज जिताने वाले पूर्व क्रिकेट कप्तान कपिल देव भी रह चुके हैं। इस महल के रखरखाव के लिए कई कर्मचारी लगे रहते हैं। आज अमित शाह के स्वागत में महल को विशेष तरह की लाइटों से भी सजाया गया है।

गौरतलब है कि देश के गृहमंत्री अमित शाह आज ग्वालियर में करीब 450 करोड़ की लागत से बनने वाले राजमाता विजया राजे सिंधिया टर्मिनल के लिए भूमिपूजन करेंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे और इसके बाद वो जयविलास पैलेस के मेहमान बनेंगे।












Click it and Unblock the Notifications