गूगल के डूडल का इतिहास, जानिए कैसे बन सकते हैं डूडलर

ये सवाल आपके दिमाग में भी बार-बार खटक रहा होगा। क्योंकि गर आप नेट सैवी हैं तो निश्चित तौर पर गूगल आपके लिए एक बेहतर सर्च इंजन का काम करता है। गूगल पर खास व्यक्ति का बर्थ डे हो या फिर सेलीब्रेशन का डूडल, अर्थ डे हो या फिर न्यू ईयर का डूडल आपने जरूर देखा होगा। फिर सवाल तो लाजमी है कि इन डूडल्स को कौन और कैसे बनाता, और ये किस तरह से हकीकत बन पाए। तो इन सवालों के जवाबों को जानने के लिए पढ़िये ये रिपोर्ट-

All about Google Doodle in Hindi, How to make career in it

कैसे हुई डूडल्स की शुरुआत

डूडल्स की शुरूआत 1998 में हुई। गूगल के संस्थापक लैरी पेज और सर्जिन ब्रिन एक बार बर्निंग मैन जो कि संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित होने वाले फेस्टिवल में शिरकत करने जा रहे थे। वो एक स्केच के जरिए बताना चाहते थे कि वे दफ्तर से बाहर हैं। इसी के साथ कहें या इसी तरह से डूडल की शुरुआत हो गई।

रेयान गर्मिक हैं गूगल डूडल के जनक

जी हां अमरीका का रहने वाले रेयान को बचपन से ही ड्राइंग का शौक था। लेकिन आज उनके इस शौक के लोग मुरीद बन चुके हैं। रेयान गूगल के चीफ डूडलर हैं। उनके अंडर में करीबन 12 लोग काम करते हैं। जो गूगल के डूडल को उस दिन के इतिहास के मुताबिक तैयार करते हैं।

ख्वाब में भी नहीं सोचा था गूगल की जॉब

एक मीडिया रिपोर्ट में रेयान ने कहा कि उन्होंने ख्वाब में भी नहीं सोचा था कि वे गूगल के लिए काम करेंगे। और फिर वो भी अपनी ड्राइंग की मदद से। रेयान ने पहली जॉब के लिए गूगल में ही अप्लाई किया था। साल 2006 में गूगल ने गर्मिक को वेब ग्राफिक्स स्पेशलिस्ट के तौर पर जगह दी।

पहले वायरल वीडियो के 1 करोड़ 30 लाख व्यूवर

रेयान का पहला वीडियो जो कि वायरल हुआ और उसे 1 करोड़ 30 लाख लोगों ने देखा। जिसके बाद रेयान को काफी हौसला मिला।

बात करने का सबसे अच्छा जरिया है 'कला'

रेयान का मानना है कि कोई कलाकार यदि दुनिया से अपनी कला के माध्यम से बात करना चाहता है तो इंटनेट एक अच्छा विकल्प है। इंटरनेट पर ड्राइंग, पेंटिंग और स्केच के माध्यम से कलाकार अपनी पूरी बात दुनिया के सामने रख सकता है।

इस तरह से बन सकते हैं आप भी कामयाब डूडलर

गूगल के लिए कामयाब डूडलर होने की रेयान ने कई शर्तें बताईं। सबसे पहली तो आपको अच्छा काम करने की आदत होनी चाहिए। दूसरी शर्त ये कि आपको हमेशा सीखने के लिए तैयार रहना चाहिए। मजाकिया होना भी जरूरी है। कुलमिलाकर आपमें एक ऐसी प्रतिभा हो जो कि औरों से आपको खास बनाती हो। डूडलर में तकनीकि और कला का अच्छा मेल काफी फायदेमंद रहने वाला है। इसके जरिए कला को बड़ी संख्या में लोगों के बीच पहुंचाने में सफलता हासिल होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+