एक नजर: अश्लील सीडी के कारण कुर्सी गंवाने वाले मंत्री संदीप कुमार की लाइफ पर

नई दिल्ली। आप पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार के महिला और बाल विकास मंत्री संदीप कुमार को इसलिए बुधवार को पार्टी और मंत्रालय से बर्खास्त किया गया क्योंकि उनकी दो महिलाओं के साथ एक कथित अश्लील सीडी मीडिया में सुर्खियां बनी थी,सीएम अरविंद केजरीवाल ने खुद इस बारे में ट्विटर पर जानकारी दी थी।

मालूम हो कि ये वही संदीप हैं जिन्होंने पिछले साल महिला दिवस के दिन एक सभा में कहा था कि वे महिलाओं का इतना सम्मान करते हैं कि रोज पत्नी के पैर छूकर घर से निकलते हैं।

आईये एक नजर डालते हैं अश्लील सीडी के कारण चर्चा में आये संदीप कुमार के जीवन-परिचय पर

  • संदीप कुमार का जन्म 12 जुलाई 1980 को सोनीपत हरियाणा में हुआ था।
  • लेकिन संदीप का पूरा बचपन दिल्ली में ही बीता है।
  • संदीप ने 12वीं तक की पढ़ाई सीबीएससी बोर्ड से दिल्ली में ही की।
  • संदीप ने दिल्ली विवि से साल 2004 में स्नातक की डिग्री ली।
  • संदीप ने साल 2009 में चौधरी चरण सिंह विवि मेरठ से लॉ करने के बाद वकील बने।
  • संदीन ने रितू वर्मा से शादी की है, जो कि एक हाउसवाइफ हैं।
  • संदीप कुमार और अरविंद केजरीवाल का साथ काफी पुराना है, दोनों इंडिया अंगेस्ट करेप्शन कैंपन में भी साथ थे।
    ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है आप का सेक्स स्कैंडल, केजरीवाल सरकार पर ट्वीट्स की बमबारी

आगे बात तस्वीरों में...

आम आदमी पार्टी

आम आदमी पार्टी

आम आदमी पार्टी ज्वाइन करके संदीप कुमार ने राजनैतिक जीवन शुरू किया।

सुल्तानपुर मजरा विधानसभा सीट

सुल्तानपुर मजरा विधानसभा सीट

संदीप ने आम आदमी पार्टी के टिकट से दिल्ली की सुल्तानपुर मजरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीता।

कांग्रेस के विधायक को हराया

कांग्रेस के विधायक को हराया

संदीप ने कांग्रेस के तीन बार के विधायक जयकिशन को हराकर भारी मतों से जीत दर्ज की।

 महिला और बाल विकास मंत्रालय

महिला और बाल विकास मंत्रालय

संदीप कुमार को केजरीवाल ने महिला और बाल विकास मंत्रालय सौंपा।

 सबसे कम उम्र के मंत्री

सबसे कम उम्र के मंत्री

संदीप कुमार केजरीवाल सरकार के सबसे कम उम्र के मंत्री थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+