ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है आप का सेक्स स्कैंडल, केजरीवाल सरकार पर ट्वीट्स की बमबारी
दिल्ली। आम आदमी पार्टी सरकार के बर्खास्त किए गए मंत्री संदीप कुमार की सेक्स सीडी ने दिल्ली की राजनीति में ही भूचाल नहीं लाया है। ट्विटर पर भी इस मुद्दे पर लोग लगातार आप और अरविंद केजरीवाल सरकार पर ट्वीटस् की बमबारी कर रहे हैं।

ट्विटर पर संदीप कुमार सेक्स स्कैंडल से जुड़े नए नए हैशटैग बनाकर लोग इस मुद्दे पर अपने विचार रख रहे हैं। सबसे ज्यादा जिस हैशटैग का लोगों ने इस्तेमाल किया है वह है #AAPCDScandal और #aapkasexscandal.
जैसे ही संदीप कुमार को केजरीवाल सरकार ने बर्खास्त किया, आम आदमी पार्टी के बचाव में समर्थक #ZeroToleranceInAAP हैशटैग के साथ ट्विटर पर #AAPCDScandal का मुकाबला करने में लगे हैं। आईए ऐसे ही कुछ ट्वीट्स पर एक नजर डालते हैं।
दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने हैशटैग #AAPKaSexScandal के साथ ट्वीट करके सेक्स स्कैंडल पर सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है। उन्होंने लिखा कि केजरीवाल के पास यह सेक्स सीडी 15 दिनों से था लेकिन उन्होंने संदीप कुमार को तब तक नहीं हटाया जब तक यह मामला मीडिया तक नहीं पहुंच गया। उपाध्याय ने केजरीवाल को लिखा, 'अगर आपमें शर्म बची हो तो संदीप कुमार को पार्टी से भी निकालिए।'
संदीप कुमार आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री थे। इस पर भी कई लोगों ने ट्विटर पर हैरत जताई है कि कैसे इस तरह के आदमी के केजरीवाल सरकार ने महिलाओं के कल्याण का काम सौंप दिया। पढ़िए कुछ ऐसे ही ट्वीट्स।
एबीपी न्यूज चैनल ने इस सेक्स स्कैंडल का खुलासा किया। इस चैनल का कहना है कि यह सीडी सीएम अरविंद केजरीवाल के पास 15 दिन पहले से थी। इस मुद्दे पर भी लोगों ने चुटकी लेते हुए क्या ट्वीट किया, देखिए।
सेक्स सीडी आने के आंधे घंटे के भीतर केजरीवाल सरकार ने जब संदीप कुमार को मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया, उसके बाद आप समर्थक भी बचाव में हैशटैग #ZeroToleranceInAAP के साथ ट्विटर के मैदान में उतरे। इन ट्वीट्स में अधिकांशत: समर्थकों ने केजरीवाल सरकार द्वारा संदीप कुमार के खिलाफ की गई कार्रवाई की सराहना की। पढ़िए कुछ ऐसे ही ट्वीट्स।












Click it and Unblock the Notifications