ये 7 बातें जरूर जानें टीनेजर लड़कियां

नयी दिल्ली। भारतीय समाज में लोग सेक्स को लेकर खुलेआम नहीं बोलते। इसके बारे में चर्चा करने से लोग हिचकिचाते हैं। ऐसे में अगर बात यौन शिक्षा की हो तो लोग इसे लेकर सहज नहीं हो पाते। लेकिन आपको बता दें कि लड़कियों के लिए यौन शिक्षा अनिवार्य है। उनके विकास और जागरुकता के लिए।

भारतीय टीनेजर्स को स्लो बना रही है उनकी फास्ट लाइफ

जिस रफ्तार से यौन रोगों के मामले बढ़ते जा रहे हैं ऐसे में यौन शिक्षा युवतियों के लिए आवश्यक है। अगर आंकड़ों बात करें तो चार में से एक युवती यौन रोग से प्रभावित है। लड़कियों में बढ़ते यौन रोग को देखते हुए उन्हें इसके बारे में जागरुक करना आवश्यक है, लेकिन हमारे यहां स्कूल के पाठ्यक्रम में यौन शिक्षा विषय नही है। हम आपको ऐसे ही कुछ वजहों के बारे में बताते हैं जिसे जानकर आप भी कहेंगे कि लड़कियों के लिए यौन शिक्षा आवश्यक हैं...

बढ़ रहे हैं यौन रोग

बढ़ रहे हैं यौन रोग

बदलते वक्त के साथ यौन रोगों भी बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में महिलाओं में इसका खतरा अधिक होता है। अगर यौन रोग से बचना है तो जरुरी है कि उसके बारे में जानकारी हो। नो द फ़ैक्ट्स के अनुसार 15 से 24 साल की उम्र के ग्रुप में 51 प्रतिशत युवतियां यौन रोग की शिकार हैं।

घटती जा रही है सेक्स की उम्र

घटती जा रही है सेक्स की उम्र

आपको जानकर हैरानी होगी कि 19 साल की उम्र में ही 60 फीसदी से अदिक लड़कियां सेक्स कर चुकी होती है। ऐसे में उन्हें सेक्सुअल हेल्थ के बारे में जानकारी होना जरुरी है।

अनजान होती है लड़कियां

अनजान होती है लड़कियां

आपको जानकर हैरानी होगी कि ज़्यादातर युवतियों को पता ही नहीं होता कि यौन रोग कैसे होता है। एक अध्ययन के मुताबिक तीस लाख से ज़्यादा युवतियां यौन रोग से ग्रस्त हैं।

महिलाओं को अधिक होते हैं यौन रोग

महिलाओं को अधिक होते हैं यौन रोग

आपको बता दें कि पुरुषों के मुताबिक औरतों में यौन रोग ज्यादा होते हैं। यौन रोग का इलाज न करने पर कैंसर और गर्भ संबंधी बीमारियां बढ़ जाती है।

एक से ज़्यादा यौन रोग

एक से ज़्यादा यौन रोग

लड़कियां कंडोम का इस्तेमाल करने से घबराती है। ऐसे में उनमें एक से ज़्याद यौन रोग हो सकते हैं। सेंटर फ़ॉर डिसीज़ कंट्रोल के अनुसार 14 से 19 साल की 15 फ़ीसदी लड़कियों में एक से ज्यादा यौन रोग होता है।

एक से अधिक पुरुषों से संबंध

एक से अधिक पुरुषों से संबंध

सेंटर फ़ॉर डिसीज़ कंट्रोल के अनुसार 50 फ़ीसदी महिलाएं तीन या इससे अधिक पुरुषों के साथ शारीरिक संबंध बनाती है। जिससे यौन रोग का खतरा बढ़ जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+