हमेशा दिखना चाहती हैं खूबसूरत तो 7 ब्यूटी हैबिट्स को बना लें अपना हिस्सा
नई दिल्ली, 19 मई। आपका चेहरा आपकी पहचान है। इसलिए आपको इसका सबसे ज्यादा ख्याल भी रखना चाहिए। त्वचा को खूबसूरत बनाए रखने के लिए कुछ चीजें हैं जो हम आपको बताने जा रहे हैं।

अपने शरीर को एक बार जरूरी डीटॉक्सीफाई करना चाहिए। इसके लिए आपको सलाद, फल और जूस का सेवन करना चाहिए।
त्वचा का रखें ख्याल
दिन भर आप भागदौड़ करती हैं तो आपके चेहरे पर धूल और गंदगी की पर्त जमा होती रहती है। इसे साफ करना जरूरी है। इसलिए रात में सोने से पहले चेहरे को फेसवाश से धुल लें।
नाश्ते के दौरान बचे हुए फलों को कभी फेंके मत। इन फलों से बढ़िया फेसपैक तैयार कर सकते हैं जो चेहरे के लिए काफी काम की चीज है। और अगर ऐसा कुछ नहीं कर पा रहे हैं जो चेहरे को स्क्रब करें और मृत त्वचा को साफ करें।
हल्दी में हैं गुण बहुत
हल्दी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होने के साथ ही यह एंटी-इंफ्लेमेशन उपचार में भी मदद करती है। इसलिए हल्दी का अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल करें। जैसे हल्दी दूध पिएं, हल्दी का फेसपैक लगाएं और खाने में भी हल्दी का इस्तेमाल करें।
अपनी त्वचा को हमेशा सूरज की सीधी रोशनी से बचाएं। इस समय जब गर्मियों का मौसम है तो बाहर निकलने से पहले सनसक्रीम लगाकर निकलें।
दूध त्वचा की देखरेख के लिए अमृत की तरह है। इसलिए अपनी त्वचा को दूध लगाकर इसे साफ करें।
इसके साथ ही रोज थोड़ा योग करना भी आपकी मांसपेशियों के साथ ही चेहरे पर भी रंगत लाता है।












Click it and Unblock the Notifications