पार्टी में 67 साल की महिला ने पी आठ केन बियर, खाई प्लेट भर चिकन करी, सांस रुकी, मौत
पार्टी में 67 साल की महिला ने पी आठ केन बियर,खाई प्लेट भर चिकन करी, सांस रुका, मौत
नई दिल्ली। तीन बच्चों की मां 67 साल की सेंड्रा ब्रेन की पार्टी के दौरान गले में चिकन करी का टुकड़ा फंसने से मौत हो गई। चिकन करी से पहले सेंड्रा आठ कैन बियर और दूसरी कई डिश का स्वाद ले चुकी थीं।


दोस्त के मृत पिता के सम्मान में थी पार्टी
यूके के साउथ हेंपटन में सेंड्रा के दोस्त ने अपने मृत पिता के बर्थडे पर उनके सम्मान में पार्टी दी थी। इसी पार्टी में सेंड्रा ने जमकर पकवान खाए। उन्होंने आठ से नौ बियर के कैन भी पिए। इसके बाद जब वो चिकन करी खा रही थीं तो उनके गले में इसका टुकड़ा फंसा और सांस रुकने से मौत हो गई।

चिकन का एक इंच का पीस फंसा गले में
सेंड्रा के गले में एक इंच लंबा चिकन करी का टुकड़ा फंसने के बाद उनका सांस नली ब्लॉक हो गई। डेलीमेल के मुताबिक, बियर पीने के चलते वो गले में टुकड़ा फंसने के बाद इससे पार ना पा सकीं और मौके पर ही उनकी जान चली गई।

दोस्त बोलीं, भावुक थी सेंड्रा, ज्यादा खा लिया
पार्टी की मेजबानी कर रही ट्रेसी क्रोमर ने कहा कि उनके पिता की मौत के बाद सम्मान में दी गई पार्टी को लेकर सेंड्रा काफी भावुक थीं। उन्होंने कहा कि वो बहुत जल्दी-जल्दी खा रही थीं। उनके दोस्तों ने उन्हें बचाने के लिए कोशिश भी की लेकिन वो बच नहीं सकी।












Click it and Unblock the Notifications