Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

किचन में मौजूद ये 5 हर्बल प्रोडक्ट वजन घटाने के लिए हैं बेहद मददगार

नई दिल्ली, अप्रैल 28। जड़ी बूटी और मसाले न केवल खाने में जायका और उसकी खुशबू बढ़ाते हैं, वे पोषक तत्वों से भी भरे होते हैं जो आपको स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं। यहां तक कि कई सारे मसाले तो वजन घटाने में भी सहायता कर सकते हैं। हमारी रसोई ऐसे मसालों से भरी होती है बस हमें उनका कुशलता से इस्तेमाल करना सीखना होगा। यहां 5 ऐसे ही घरेलू मसालों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनी डायट में शामिल कर वजन घटाने में सहायता पा सकते हैं।

काली मिर्च

काली मिर्च

काली मिर्च आम मसाला है। ये लगभग हर घर के किचन में मौजूद होती है। काली मिर्च भारत में पाइपर नाइग्रम के सूखे फल से प्राप्त होता है। इस मसाले में पिपराइन होता है, जो इसके अधिकांश स्वास्थ्य लाभों के लिए जिम्मेदार है। मसाले का थर्मोजेनिक प्रभाव शरीर में वसा के संचय को रोकने में मदद कर सकता है। यह आपको जल्दी से वसा जलाने और संतुष्टि बढ़ाने में भी मदद कर सकता है। इसका लाभ पाने के लिए आप काली मिर्च को सीधे चबा सकते हैं। लेकिन यह बहुत कड़वी होती है इसलिए सीधे चबाने की जगह इसका लाभ पाने के लिए काली मिर्च की चाय बना सकते हैं।

लाल मिर्च
लाल मिर्च का इस्तेमाल भोजन को स्पाइसी बनाने में किया जात है। लाल मिर्च आपके चय अपचय को बढ़ावा देने और वसा जलने की प्रक्रिया को बढ़ाने में भी मदद कर सकती है। घरों के किचन में जरूर रहने वाला यह मसाला कैपसाइसिन नामक यौगिक से अपनी गर्मी प्राप्त करता है। यह यौगिक आपकी भूख को दबाने और वजन घटाने को बढ़ावा देने में भी मदद कर सकता है। एक अध्ययन के अनुसार कैप्साइसिन पूरक लेने से पूर्णता का स्तर बढ़ जाता है और कुल कैलोरी की मात्रा घट जाती है। आप अपने भोजन में लाल मिर्च को शामिल कर सकते हैं।

हल्दी

हल्दी

हल्दी के एक्सीऑक्सीडेंट गुणों के बारे में हम सबने बहुत सुना है। घर के बड़े-बुजुर्ग हल्दी सर्दी लगने से लेकर चोट लगने तक हर जगह हल्दी का इस्तेमाल करने की सलाह देते ही होंगे लेकिन यह हल्दी आपके वजन घटाने में भी काम की चीज है। हल्दी में करक्यूमिन होता है। यह एक महत्वपूर्ण यौगिक है जो इसके गुणकारी स्वास्थ्य लाभों के लिए जिम्मेदार है। करक्यूमिन वसा को जलाने के अपने गुण के लिए जाना जाता है। इसके किसी को वजन घटाने की प्रक्रिया को तेज करने की आवश्यकता हो सकती है। करक्यूमिन का सेवन वजन और कमर की मोटाई को कम करने में मदद कर सकता है।

दालचीनी
दालचीनी एक सुगंधित मसाला है जो कि सिन्नामोमम जीनस में पेड़ों की आंतरिक छाल से प्राप्त होता है। एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर यह मसाला भूख को दबाने और अस्वास्थ्यकर खाद्य पदार्थों को खाने से रोकने में मदद कर सकता है। इस मसाले का उच्च वसा वाले खाद्य पदार्थ खाने के कुछ बुरे प्रभावों को कम करने में भी असर देखा गया है। ब्लड में शुगर के स्तर पर इसका प्रभाव आपके शरीर का वजन कम करने और समग्र स्वास्थ्य बनाए रखने में भी मदद कर सकता है।

मेथी दाना

मेथी दाना

मेथी दाना के रूप में घरों में मौजूद मेथी का बीज फलियां परिवार से संबंधित हैं। पीले बीजों में 45 प्रतिशत फाइबर (ज्यादातर अघुलनशील) होते हैं जो कार्ब और वसा की पाचन प्रक्रिया को धीमा करने में मदद कर सकते हैं, जिससे आप लंबे समय तक पूर्ण महसूस करते हैं। प्रतिदिन 8 ग्राम मेथी फाइबर के साथ पूरक करने से संतुष्टि बढ़ जाती है और भूख कम हो जाती है। आप एक चम्मच मेथी के बीज को एक गिलास गर्म पानी में रात भर भिगोकर रख सकते हैं और सुबह इसे पी सकते हैं या बीज को अपने भोजन में शामिल कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+