इन 10 चीजों के लिए दुनियाभर में है भारत की अलग पहचान

लखनऊ। दुनियाभर में भारत को चाहने वालों की कमी नहीं है, अपनी सांस्कृति विविधता, ऐतिहासिक धरोहर सहित तमाम ऐसी चीजें हैं जिसके लिए लोग भारत आते हैं। दुनिया के तकरीबन हर देश में भारतीयों ने अपनी प्रतिभा का डंका बजाया है।

देखें: खादी को किस तरह से पीएम मोदी ने बना दिया फैशन आइकॉन

दुनियाभर में भारत की पहचान एक सांस्कृति धरोहर के देश के रूप में जानी जाती है। आज हम आपको 10 उन चीजों के बारे में बतायेंकि जो दुनियाभर में भारत की पहचान बन गयी है और जिसके लिए लाखों करोड़ों लोग भारत की सैर करने आते हैं

आईटी

आईटी

दुनिया की बड़ी-बड़ी से बड़ी कंपनियों में भारत के इंजीनियरों का डंका बजता है। भारत को आईटी हब के रूप में जाना जाता है।

ताजमहल

ताजमहल

दुनिया में शायद ही ऐसा कोई देश हो जहां लोग भारत के ताजमहल का जिक्र नहीं करते हों।

सांस्कृति धरोहर

सांस्कृति धरोहर

भारत में हर धर्म के पर्व और त्योहार को मनाया जाता है। यहां की पोशाक, वेश-भूषा, सहित तमाम चीजें लोगों को अपनी ओर खींचती हैं।

बंगाल टाइगर

बंगाल टाइगर

पश्चिम बंगाल के बंगाल टाइगर दुनिया के हर देश में प्रसिद्ध हैं, इन्हें देखने के लिए दुनियाभर के लोग भारत आते हैं।

क्रिकेट की दीवानगी

क्रिकेट की दीवानगी

भारत में क्रिकेट धर्म के रूप में जाना जाता है। यहां क्रिकेट के लिए लोगों की दीवानगी दुनियाभर में मशहूर है।

भारत का योग

भारत का योग

हाल ही में योग को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर पहचान मिलने के बाद बाद योग को दुनियाभर में भारत की उपज के रूप में जाना जाता है।

दार्जिलिंग की चाय

दार्जिलिंग की चाय

भारत में चाय की चुस्की का स्वाद दुनियाभर में प्रसिद्ध है। आसाम और दार्जिलिंग की चाय लोगों को अपने आप ही अपनी ओर खींचती है।

भारत की शादियां

भारत की शादियां

भारत में जिस भव्य इंतजाम से शादियां होती हैं वह दुनिया के हर देश के लिए आकर्षण का केंद्र होती हैं।

भारत का जायका

भारत का जायका

भारत में वेज सहित नॉनवेज व्यंजन दुनिया भर में मशहूर हैं। यहां के मसालों की खुशबूं करोड़ों लोगों को भारत की ओर खींचती है।

सिनेमा

सिनेमा

भारतीय सिनेमा बॉलिवुड दुनिया में अलग पहचान बना चुका है। शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, जैसे सरीके कलाकारों की वजह से भी भारत को जाना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+