गोवा में पर्यटकों की संख्या 10 फीसदी बढ़ी

पणजी। गोवा में जनवरी 2013 से सितंबर 2013 के बीच आने वाले पर्यटकों की संख्या में 10 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई है। यह जानकारी गोवा टूरिज्म द्वारा जारी किए गए एक बयान से मिली। बयान के मुताबिक गोवा टूरिज्म द्वारा देश-विदेश में चलाए जा रहे विपणन, प्रमोशन अभियान के कारण पर्यटकों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है।

पर्यटन मंत्रालय के आंकड़े के मुताबिक 2012 में जनवरी से सितंबर के बीच गोवा पहुंचने वाले घरेलू पर्यटकों की संख्या 12.44 लाख थी, जो 2013 में समान अवधि में बढ़कर 12.81 लाख हो गई। इसी अवधि में विदेशी पर्यटकों की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि रही।

गोवा में कहां कहां घूमें

बयान में कहा गया, "आंकड़ों से एक महत्वपूर्ण रुझान का यह पता चलता है कि पर्यटकों के बीच मानसून पर्यटन का चलन बढ़ रहा है।"

पर्यटन मंत्री दिलीप परुलेकर ने कहा, "यह उत्साह बढ़ाने वाला संकेत है। यह हमें प्रेरित कर रहा है कि हम इस बात की कोशिश जारी रखें कि देश-विदेश के पर्यटकों के बीच गोवा हर मौसम का पर्यटन स्थल रहे।" गोवा अपने समुद्री बीचों और खास जलवायु के कारण लोगों के आकर्षण का केंद्र है।

शांता दुर्गा

शांता दुर्गा

गोवा का यह प्रसिद्ध और खूबसूरत मंदिर शांता दुर्गा को समर्पित है।

अरामोल बीच

अरामोल बीच

गोवा के सबसे खूबसूरत बीचों में से एक अरामोल बीच।

वागेटर बीच

वागेटर बीच

फोर्ट चोपरा का वागेटर बीच।

वागेटर बीच पर बना स्‍कल्‍पचर

वागेटर बीच पर बना स्‍कल्‍पचर

गोवा के वागेटर बीच पर बना स्‍कल्‍पचर।

वागेटर बीच

वागेटर बीच

गोवा के चापोरा में लिटिल वागेटर बीच के पास बना शिव का स्‍कल्‍पचर।

चापोरा का सूर्यास्‍त

चापोरा का सूर्यास्‍त

गोवा के चापोरा में सूर्यास्‍त का समय।

चापोरा ब्रिज से नदी

चापोरा ब्रिज से नदी

चापोरा ब्रिज से चापोरा नदी का दृश्‍य।

चापोरा नदी पर बोट

चापोरा नदी पर बोट

चापोरा नदी पर स्थित बोट।

गोवा की एक चर्च

गोवा की एक चर्च

गोवा में बनी एक पुरानी चर्च।

सिओलिम का हिंदू मंदिर

सिओलिम का हिंदू मंदिर

सिओलिम में स्थित हिंदू मंदिर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+