Pics: दुनिया की 10 रंग बिरंगी जगहें, जिन्हें देख आप कहेंगे WOW!!!

बैंगलुरू। यह दुनिया बहुत ज्यादा ही खूबसूरत है और इस खूबसूत दुनिया को हर इंसान को देखना चाहिए। लेकिन अक्सर घूमने के शौकिन लोगों को पता ही नहीं होता है कि दनिया की किन खूबसूरत जगहों का दीदार उन्हें करना चाहिए। इसलिए आज हम उन्हें बताते हैं कि दुनिया की किन जगहों को उसे जाना चाहिए, वाकई में इन जगहों के देखकर आप निश्चित रूप से कहेंगे WOW!

जानिए 'नमस्कार' का सही अर्थ और फायदे

जिन स्थानों की हम बात कर रहे हैं उसके बारे में पढ़कर और वहां के नजारों को देखकर निश्चित तौर पर आपका मन भी वहीं जाने का करने लगेगा, यह हमारा दावा है क्योंकि जिसे कुदरत खुद संवारे उसमें भला खूबसूरती ना हो यह कैसे हो सकता है। आईये प्रकृति के इस नायाब तोहफों के बारे में नीचे की स्लाइडों में बात करते हैं।

जयपुर

जयपुर

भारत के जयपुर को पिंक सिटी कहा जाता है। यहां पर ज्यादातर इमारतें गुलाबी रंग की हैं।

टूलीप फील्ड, हॉलैंड

टूलीप फील्ड, हॉलैंड

हॉलैंड के टूलीप फील्ड में आपको रंगबिरंगी पट्टियां देखने को मिलेगी, जिसमें बीच में आपको सफेद रंग की चौकोर पट्टियां देखने को मिलेगी।

ग्रेट बैरियर रीफ, आस्ट्रेलिया

ग्रेट बैरियर रीफ, आस्ट्रेलिया

समुद्र के अंदर लाल-पीले-हरे-नीले रंग झाड़ियों का झुंड दिखायी देता है जिसमें रंग-बिरंगी मछलियों के साथ इन नजारों को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैंष इन नजारों को आप कई हिंदी फिल्मों में भी देख चुकें होंगे।

ल्योपिंग चाइना

ल्योपिंग चाइना

यह जगह ग्लोडेन समंदर के नाम से मशहूर है, जिसमें बीच बीच में काले रेत के टापू इसे और भी बहुत ज्यादा खूबसूरत बना देते हैं।

शीबाजाकुरा हिल

शीबाजाकुरा हिल

स्प्रिंग सीजन में पूरी धरती गुलाबी हो जाती है और फिजाओं में मोहब्बत फैला देती है, यह सैलानियों की प्रिय जगहों में से एक है।

लेक नैट्रो, तंजानिया

लेक नैट्रो, तंजानिया

तंजानिया की यह जगह काफी अनोखी है, इस लेक का पानी साल्टी और सोडा कहा जाता है क्योंकि यह लाल और संतरी रंगों में बंटा होता है।

लावेंडर फील्ड, फ्रांस

लावेंडर फील्ड, फ्रांस

गर्मी के मौसम में लावेंडर फील्ड पूरी तरह से बैंगनी रंग में रंग जाता है, जिसे देखने के बाद शायद आप पलक छपकाना भी भूल जायेंगे। नेचर के इस अनमोल तोहफे को आपको जरूर देखना चाहिए।

प्रोसिडा, इटली

प्रोसिडा, इटली

इटली देश के इस खूबसूरत शहर को आपको जरूर देखना चाहिए क्योंकि इस शहर में आपको काफी रंग-बिरंगे छोटे-छोटे शहर देखने को मिलेंगे, इसलिए अक्सर इन्हें देखने के लिए लोग भारी संख्या में यहां आते हैं।

कैन क्रिस्टल्स रीवर, कोलंबिया

कैन क्रिस्टल्स रीवर, कोलंबिया

कोलंबिया के इस नदी को कुदरत ने अपने दोनों हाथों से संवारा है, यहां आपको पांच कलर दिखायी देते हैं, कभी आपको नदी लाल, तो कभी सफेद नजर आयेगी। इस नदी के चारों ओर दुर्लभ जातियों के पेड़-पौधे भी नजर आते हैं तो इसकी रेत से एक मोहक खुशबू भी आती है।

More Stories

More Stories

Read: भारत में शादी से जुड़ी कुछ अजब-गजब परंपरायें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+