फतेहपुरः छोटे भाई की मौत के बाद उसकी बीवी पर जेठ रखता था गंदी नजर, रेप में नाकाम रहने पर फेंका तेजाब

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां छोटे भाई की मौत के बाद उसकी पत्नी पर बड़े भाई ने गंदी नजर डाल रखी थी, जिसमें असफल होने पर उसने महिला पर तेजाब फेंक दिया। इस हमले में वो झुलस गई। वहीं इस मामले में पुलिस ने आरोपित बड़े भाई और उसके एक साथ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

कई बार की रेप की कोशिश

कई बार की रेप की कोशिश

आरोपित जेठ भाई की बीवी को हवस का शिकार बनाना चाहता था। जेठ की हरकत से परेशान होकर महिला अपने मायके चली गई थी। लेकिन शनिवार को वह गेहूं काटने आई तो उसके साथ रेप की कोशिश की। पीड़ित महिला का एक बेटा है। साल 2014 में बीमारी के चलते उसके पति की मौत हो गई। किसी तरह वह दो बीघे की खेत में बेटे के साथ गुजर-बसर कर रही थी। वहीं पति की मौत के बाद उसके ऊपर जेठ की नीयत खराब होने लगी थी। आरोप है कि वह उससे आए दिन छेड़छाड़ करता रहता था। साथ में कई बार दुष्कर्म की भी कोशिश की थी।

जेठ कमरे में घुसकर करने लगा छेड़खानी

जेठ कमरे में घुसकर करने लगा छेड़खानी

लोकलाज के डर से किसी को बताए महिला अपने बेटे के साथ मायके में जाकर रहने लगी। हालांकि हर साल वह खेत में बुआई व कटाई के लिए गांव यानी की ससुराल वापस आती थी। शनिवार को जब वह खेत में गेहूं की फसल कटवाने के लिए घर पहुंची तो सात बजे के करीब वह अपने कमरे में थी। इसी दौरान कमरे में जेठ आया और रेप की कोशिश करने लगा। किसी तरह वह चीखते-चिल्लाते हुए अपनी जान बचाकर कमरे से बाहर निकली। इसके बाद हैंडपंप से पानी भरने निकली तो उसका जेठ अपने दोस्त के साथ आया और छेड़खानी करने लगा।

पुलिस ने आरोपित जेठ को किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपित जेठ को किया गिरफ्तार

जब महिला ने छेड़खानी का विरोध करने लगी तो उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गई। घटना की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घर वाले युवती को लेकर अस्पताल ले आए। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी गांव पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल की। मलवां थाना एसओ शेरसिंह राजपूत ने बताया कि जख्मी युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुकदमा दर्ज करके आरोपित सुनील कुमार व साथी मुख्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+