फतेहपुरः भैंस के बच्चे का किसान ने मां दुर्गा के मंदिर में बाजे के साथ करवाया मुंडन

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के खागा तहसील के सरौली गांव में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक किसाने पूरे गाजे-बाजे के साथ दुर्गा माता मंदिर में अपनी भैंस के बच्चे के मुंडन संस्कार का आयोजन किया। इस खास मुंडन संस्कार को देखने के लिए गांव के लोग भी मंदिर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

इससे पहले भैंस ने जितनी बार दिए बच्चे उनकी हो जाती थी मौत

इससे पहले भैंस ने जितनी बार दिए बच्चे उनकी हो जाती थी मौत

सरौली गांव में स्थित दुर्गा मंदिर में हुए इस अनोखे मुंडन संस्कार में बकायदा बाल कटवाए गए। साथ ही मुंडन की दूसरी रस्म भी अदा की गई। गांव के रहने वाले किसान जयचंद्र सिंह ने ये आयोजन किया था। किसान जयचंद्र का कहना है कि उनकी भैंस ने पहले जितनी बार बच्चे को जन्म दिया, वो जिंदा नहीं बचे। लिहाजा इस बार खुशी में मुंडन का आयोजन कराया गया।

मां दर्गा से किसान ने मांगी थी मन्नत

मां दर्गा से किसान ने मांगी थी मन्नत

उन्होंने बताया कि बच्चे के मरने का नुकसान तो होता ही था साथ ही भैंस दूध देना भी बंद कर देती थी। इससे परेशान होकर किसान जयचंद ने गांव में स्थित दुर्गा माता मंदिर में मन्नत मांगी कि अगर इस बार उनके भैंस ने बच्चा दिया तो वह गांव में स्थित दुर्गा माता के मंदिर में मुंडन संस्कार करवाएंगे। किसान जयचंद्र को उम्मीद है कि दुर्गा माता मंदिर में भैंस के बच्चे का मुंडन करवा देने से भैंस के बच्चे जीवित रहेंगे।

मां दुर्गा के मंदिर में करवाया मुंडन

मां दुर्गा के मंदिर में करवाया मुंडन

कियान जयचंद्र का कहना है कि जबसे उन्होंने दुर्गा माता मंदिर में मन्नत मांगी थी तबसे उनकी भैंस ठीक है और वह बच्चा देने के साथ ही दूध भी दे रही है। किसान जयचंद्र का कहना है कि मन्नत पूरी होने के लिए माताजी के मंदिर में मुंडन का आयोजन किया गया, जिससे भैंस आगे दूध भी देती रहे और उसका बच्चा भी जीवित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+