फतेहपुर: सपा नेता के भतीजे की चाकुओं से गोदकर हत्या, कमरे में पड़ी मिली खून से लथपथ लाश

Fatehpur news, फतेहपुर। यूपी के फतेहपुर में सपा नेता और ब्लाक प्रमुख के भतीजे की हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार देर रात युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या की गई है। सुबह जब परिजन कमरे में पहुंचे तो युवक की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

samajwadi party leader relative murdered in fatehpur

कमरे में खून से लथपथ पड़ी थी युवक की लाश

जानकारी के अनुसार मृतक जितेंद्र यादव उर्फ कल्लू परिवार सहित शहर के गढीवा मोहल्ले में स्थित मकान में रहते थे। बुधवार की सुबह जब जितेंद्र यादव सोकर नहीं उठे तब परिजनों ने कमरे में जाकर देखा, वहां खून से लथपथ लाश पड़ी हुई थी। मृतक जितेंद्र यादव बहुआ ब्लॉक प्रमुख व महेंद्र कांटिनेंटल होटल के चैयरमैन महेंद्र यादव के भतीजे बताए जा रहे हैं।

samajwadi party leader relative murdered in fatehpur

सीसीटीवी में कैद हुई हत्यारे की तस्वीर!

घरवालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम को भेजकर हत्या की जांच में जुट गई। मृतक के भाई कपिल यादव का कहना है कि घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रात लगभग 2 बजे अज्ञात व्यक्ति घर के भीतर जाता हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि एक घंटे के बाद व्यक्ति के बाहर आते हुए फुटेज कैद हुई है। पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+