नाबालिग से रेप कर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोचा, पीटकर पुलिस को सौंपा

Recommended Video

    नाबालिग से रेप कर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोचा, पीटकर पुलिस को सौंपा

    फतेहपुर। यूपी के फतेहपुर में मंगलवार की सुबह शौच के लिए गई नाबालिग से रेप की घटना सामने आई है। विरोध करने पर युवक ने उसके साथ मारपीट की। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। एसपी रमेश के अनुसार, आरोपी पहले भी रेप के आरोप में जेल जा चुका है। एक महीने पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था।

    minor girl physically attacked in fatehpur

    जान से मारने की धमकी देकर भाग रहा था आरोपी

    जानकारी के अनुसार, फतेहपुर के एक गांव में नाबालिग सुबह सात बजे गांव के बाहर जंगल में शौच के लिए गई थी। तभी पहले से घात लगाए बैठे पड़ोसी गांव नया पुरवा निवासी चन्द्रभान लोधी ने उसे दबोच लिया और जंगल की ओर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के विरोध करने पर उसकी जमकर पिटाई कर दी। जान से मारने की धमकी देकर भागने लगा। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने युवक को दौड़ाकर उसी के गांव के पास ही धर दबोचा। पहले उसकी पिटाई की और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

    अस्तपाल में चल रहा पीड़िता का आरोप

    आनन-फानन में किशोरी को सीएचसी ले जाया गया, जहां से डॉक्टर ने उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल में किशोरी का इलाज चल रहा है। उधर, घटना की सूचना पाते ही पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक सदर अस्पताल पहुंचे और पीड़िता व उसके परिजनों से बातचीत करने के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई किए जाने की बात कही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+