फतेहपुर: बीवी की हत्या कर भाग रहे पति को भीड़ ने मार डाला, वीडियो वायरल होने पर 5 गिरफ्तार

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश में फतेहपुर के गाजीपुर थाना क्षेत्र के सिमौर गांव में पत्नी की हत्या कर भाग रहे पति को ससुरालियों ने बुरी तरह पीटा। दामाद को घेरकर पीटने वाले लोग उसकी पत्नी के घरवाले थे। बेटी को मार डालने के कारण वे लोग दामाद के खून के प्यासे हो गए थे। लाठी-डंडों से उन्होंने दामाद को गांव में ही मार डाला। इस घटना का अब एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह भीड़ ने दामाद की हत्या की। यह घटना बीते 30 अक्टूबर की है।

पत्नी की हत्या की तो गुस्साए ससु​रालियों ने पति को मारा

पत्नी की हत्या की तो गुस्साए ससु​रालियों ने पति को मारा

जानकारी के अनुसार, जिस व्यक्ति की हत्या भीड़ ने की, वो उसके संबंधी थे। वो ​व्यक्ति छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का निवासी निसार पुत्र महमूद था। वह बीते दिनों जब ससुराल आया तो पत्नी के घर पर ही पत्नी अफसरी से उसका झगड़ा हुआ था। वहीं, उसने अपनी बीवी को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला था। साथ ही सास और साली को भी लहूलुहान कर दिया था। जिसके बाद अन्य ससुरालियों ने निसार का पीछा किया। कुछ दूर वह भीड़ के हाथ आ गया। आक्रोशित ससुरालियों की भीड़ ने उसे बुरी तरह पीटा। जिससे उसकी भी मौत हो गई थी।

वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने 5 ससुराली गिरफ्तार किए

वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने 5 ससुराली गिरफ्तार किए

दामाद की पिटाई के दौरान कुछ लोगों ने वीडियो रिकॉर्ड किया था, वही वीडियो वायरल हो गया। उस वीडियो के आधार पर पुलिस ने दामाद की हत्या के आरोपियों को पहचान की। जिसके बाद पांच लोगों की गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्त में आए सभी आरोपी मृतक महिला अफसरी के परिजन हैं। अफसरी को निसार ने मार डाला था, जिससे वे सभी लोग निसार को मार डालने पर आमादा हुए।

एसपी ने कहा- अन्य लोगों का भी पता करेंगे

एसपी ने कहा- अन्य लोगों का भी पता करेंगे

एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि 30 अक्टूबर को हुई हत्या की घटना के बाद सोशल मीडिया में युवक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा था। जिसके आधार पर पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। सभी आरोपी मृतका के रिश्तेदार हैं। वीडियो को देखकर और भी लोगों को चिन्हित किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+