कुल्हाड़ी से बीवी की हत्या कर भागते पति को ससुरालियों ने मार डाला, सास-साली पर भी किया था हमला

फतेहपुर। एक शख्स का अपनी बीवी से झगड़ा हो गया था। उसने अपनी बीवी को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला। साथ ही सास और साली को भी लहूलुहान कर दिया। घटना का पता लगने पर अन्य ससुरालियों ने शख्स का पीछा किया। कुछ दूर वह भीड़ के हाथ आ गया। आक्रोशित भीड़ ने उसे बुरी तरह पीटा। जिससे उसकी मौत हो गई। संवाददाता के अनुसार, फतेहपुर के गाजीपुर थाने के सिमौर निवासी शहीद ने अपनी बेटी अफसरी (30) की शादी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी निसार पुत्र महमूद के साथ की थी। दोनों के चार बच्चे हुए।

2 माह पहले मायके आई थी बीवी

2 माह पहले मायके आई थी बीवी

करीब 2 माह पहले अफसरी अपने बच्चों को लेकर मायके आई थी। मंगलवार शाम निसार अफसरी को विदा कराने आया था। बुधवार दोपहर अफसरी अपनी मां सोगरा व बहन शबनम के साथ घर पर थी। वहीं, बच्चे भी घर में खेल रहे थे, तभी किसी बात को लेकर निसार की अफसरी के कहासुनी होने लगी। निसार को इतना गुस्सा आया कि वह अफसरी को कोठरी में खींच ले गया।

बेरहमी से पत्नी, सास और साली को कुल्हाड़ी मारी

बेरहमी से पत्नी, सास और साली को कुल्हाड़ी मारी

निसार ने चाकू से अफसरी पर ताबडतोड़ वार किए। वह लहूलुहान होकर गिर गई। उसके बाद निसार ने कोठरी में रखे कुल्हाड़ी से उसे मौत के घाट उतार दिया। निसार ने अपनी सास और साली पर भी कुल्हाड़ी से वार किया। उसके बाद बड़ी बेटी जोया को भी पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह घर के बाहर जाकर चीखने-चिल्लाने लगी। जिससे आस-पड़ोस के लोग उधर दौड़ पड़े।

हत्या करके भागने की फिराक में था, भीड़ ने मारा

हत्या करके भागने की फिराक में था, भीड़ ने मारा

लोगों के जुटने पर निसार वहां से भागने लगा। हालांकि, ग्रामीणों ने उसे घेर कर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उसे पीटा, कुछ ही देर में निसार मर गया। सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। साथ ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+