मोबाइल चोरी के शक पर युवक को तीन दिन तक बंधक बनाकर पीटा

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के बेरराव गांव में युवक के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। युवक को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद युवक को कानपुर रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

goons beaten a man for suspection of mobile theft in fathepur

मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर गांव के दबंगों ने युवक को बंधक बनाकर तीन दिन तक मारापीटा था। मारपीट से आहत युवक दबंगों की चंगुल से छूट कर अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा लिया। आग का गोला बने युवक को देख गांव वालों ने आनन-फानन में 108 एम्बुलेंस से डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में भर्ती किया, जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए युवक को कानपूर हैलट रेफर कर दिया।

यहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक का शव गांव आते ही कोहराम मच गया। वहीं मृतक के परिजनों ने युवक की मौत के बाद शव को घर लाकर पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज किये जाने की गुहार लगाई है। मृतक के परिजनों की मानें तो मृतक अपने ननिहाल में रहकर मजदूरी किया करता था, जहां गांव में एक मोबाईल चोरी हो गया, जिसकी आशंका पर दबंग बंधक बनाकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर रहे थे। तभी उनके चंगुल से निकलकर आग लगा लिया।

वहीं पुलिस ने बताया की एक महिला ने थाने में तहरीर दी है की उसके पति के साथ मोबाइल चोरी की आशंका पर मारपीट की गई है, जिसकी वजह से उसने तंग आकर आग लगा लिया है। जैसे ही परिजनों की तहरीर मुकदमा दर्ज के लिए मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः यूपी: दबंग परिवार के लोगों ने घर में घुसकर की बहनों से छेड़छाड़, आहत किशोरी ने दी जान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+