जुआ खेलने से रोका तो 3 साल के बच्चे को पिता की गोद से छीन जमीन पर पटका, मौत

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक शख्स को अपने घर के पास जुआ खेल रहे लोगों का विरोध करना भारी पड़ गया। जुआरियों ने पहले तो उसके साथ जमकर मारपीट की फिर गोद में लिए तीन साल के मासूम को छीनकर जमीन पर पटककर उसकी जान ले ली। पुलिस ने मामले में दो अभियुक्तों को हिरासत में लिया है।

gamblers killed 3 year old boy in fatehpur

बकेवर थानाक्षेत्र के जलाला गांव निवासी शिवाकांत के घर के पास काफी दिनों से कुछ लोग ताश पत्ते खेलते थे और खेल के दौरान एक दूसरे से जमकर गाली गलौच करते थे। गृहस्वामी शिवाकांत ने इसका विरोध किया तो एहसान भूरे व सोहेल से उसकी बहस हो गई। जुआरियों ने शिवाकांत को मारना पीटना शुरू कर दिया और उसकी गोद से तीन वर्षीय बच्चे आयुष को छीनकर जमीन पर पटक दिया, जिससे मसूम गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे को बचाने दौड़ी मां किरन देवी को भी दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस गंभीर हालात में मां-बेटी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई, जहां डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से मां समेत परिवार बेहद सदमे में है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए घटना में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+