फतेहपुर: घर में पड़े मिले एक ही परिवार के पांच लोगों के शव, इलाके में मचा हड़कंप

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक घर में पांच लोगों के शव पड़े हुए मिले है। घर में पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचा पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की मानें तो सभी एक ही परिवार के सदस्त थे और पिछले कई दिनों से गायब थे।

five people from the same family death in fatehpur

जानकारी के मुताबिक, मामला फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र ते शांति नगर का है। शांति नगर निवासी राम भरोसे ढाबे पर काम करता है। उसे नशे की लत है। चार दिन पहले राम भरोसे और उसकी पत्नी श्यामा में विवाद हुआ था। इसके बाद से वह गायब है। कई दिनों से भीतर से दरवाजा बंद था। ग्रामीणों की मानें तो परिवार के लोग बाहर नहीं दिखाई दिए। बदबू आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देख दंग रह गए। जहां तहां शव पड़े हुए थे। सूचना पर एसएसपी, एसपी सिटी समेत फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंचा गई। फॉरेंसिक विभाग की टीम ने मौके से साक्ष्यों को अपने कब्जे में लेकर सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं, कोतवाल रविन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि श्यामा (40), पिंकी (21), प्रियंका (14), ननकी (10), वर्षा (13) के शव कमरे में पड़े मिले थे। जांच में कमरे में जहर की पुड़िया भी मिली है। दरवाजा अंदर से बंद होने की वजह से आत्महत्या की बात सामने आ रही है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+