फतेहपुर: प्रेमी को घर बुलाकर की थी हत्या, प्रेमिका सहित पांच लोग गिरफ्तार
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दो दिन पहले एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था, जहां पहले से घात लगाए बैठे उसके परिवार वालों ने युवक को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर प्रेमिका सहित 5 लोगों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। बता दें, युवक ने मरने से पहले प्रेमिका और उसके परिवार वालों के खिलाफ बयान दिया था।

प्रेमिका और उसके घरवालों ने बंधक बनाकर पीटा था
मामला जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के आरापुर गांव का है। दो दिन पहले युवक को प्रेमिका और उसके घरवालों ने बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा था। युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक ने मरने से पहले बेवफा प्रेमिका, उसके परिजनों के बारे में 112 नंबर पर कॉल कर घटना के बारे में जानकारी भी दी थी। युवक की मौत के बाद जहां परिजनों का रो-रो बुरा हाल था, वहीं परिजनों सहित ग्रामीणों ने आरोपियों की अरेस्टिंग के लिए एनएच-2 जाम कर जमकर हंगामा काटा था।
प्रेमिका सहित पांच लोग गिरफ्तार
मौके पर पहुंची पुलिस परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर मृतक की प्रेमिका सहित उसके माता पिता और चाची, बहन और मासूम बच्चे को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है। वहीं, डीएसपी कपिल देव मिश्रा ने बताया की दो दिन पूर्व मृतक अनुरुद्ध के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। परिजनों द्वारा नामित किए गए आरोपियों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications