फतेहपुरः घर में अकेली थी विधवा महिला तो दबंगों ने मौका देखकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र की रहने वाली विधवा महिला के साथ गांव के दबंगो ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दे डाला। इस दौरान जब महिला ने घटना का विरोध किया तो दरिंदो ने महिला के साथ मारपीट भी की, जिससे महिला के सिर व शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें भी आई हैं। घटना के बाद महिला द्वारा इस घटना की सूचना थाने में दी गई। लेकिन स्थानीय थाने में महिला की कोई सुनवाई नहीं हुई और महिला को थाने से भगा दिया गया।

वहीं पीड़िता का कहना है की घर पर हम अकेले थे तभी क्षेत्र के चार लोग उसके घर आ पहुंचे और उसके साथ जोर जबरदस्ती करने लगे और मेरे साथ गलत काम भी किया। जब हमने घटना का विरोध किया तो उन लोगों ने मेरे साथ मारपीट भी की। मारपीट से सर व शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। साथ ही पीड़िता ने यह भी बताया कि जब हमने इस घटना की जानकारी थाने में दी तो स्थानीय थाने की पुलिस ने उसकी फ़रियाद नहीं सुनी, जिसके बाद वह न्याय के लिए एसपी ऑफिस आई है।
वहीं इस मामले में एडिशनल एसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया की महिला द्वारा इस घटना की तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर इस घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएगा उसी अनुसार आगे की कार्रवाई की जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications