यूपी में साक्षी मर्डर से भी खौफनाक वारदात: तिलक समारोह में शामिल दो युवतियों की पत्थर से कुचलकर हत्या
दिल्ली के बाद अब फ़तेहपुर में दो युवतियों को पत्थर से कूंच कर मौत के घाट उतार दिया गया। दोनों युवतियां शादी समारोह में शामिल होने आई थी। शुरुवाती जांच में किसी परिचित द्वारा हत्या को अंजाम दिए जाने की आशंका है।

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से दिल्ली के साक्षी हत्याकांड जैसा खौफनाक मामला सामने आया है। लेकिन इसमें एक नहीं बल्कि दो युवतियों का पत्थर से कुचले हुए शव झाड़ियों के बीच में मिले है। बताया जा रहा है कि दोनों युवतियां रिश्तेदारी में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरुवाती जांच में ईंट से कुचल कर हत्या की शंका जताई है। हत्या किसी परिचित के द्वारा की गई है, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शादी समारोह में शामिल दो युवतियों की निर्मम हत्या
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र के हरदो गांव में शादी समारोह में शामिल होने पहुंची दोनों युवतियां बीती रात यह कहकर कहीं गई थी कि खाने पर हमारा इंतजार मत करना, हम थोड़ी देर से आएँगे। जिसके बाद जब सुबह तक दोनों नहीं लौटी तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। जब उनका कहीं पता नहीं चला तब परिजन पुलिस के पास पहुंचे और पुलिस भी उनकी तलाश में जुट गई।

युवतियों के परिचित ने दिया हत्या को अंजाम
इसी बीच आज यानी शुक्रवार की दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि कटोघन पेट्रोल पंप के समीप झाड़ियों में दो युवतियों के हत्यायुक्त शव मिले हैं। सूचना पर पुलिस अधीक्षक समेत उच्च अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया तो पता चला यह वही युवतियां है जो शादी समारोह से गायब हो गई थी। पुलिस के मुताबिक ईट से कूच कर दोनों युवतियों की हत्या की गई है। पुलिस को शक है कि युवतियों के परचित व्यक्ति ने हत्या को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक ने 24 घंटे के अंदर घटना का अनावरण करने का दावा किया है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications