खाना खाते पति को दरवाजे से लगा करंट, उसे बचाने दौड़ी पत्नी भी चपेट में आई, दोनों की मौत

फतेहपुर। यूपी के फतेहपुर जिले के हुसेनगंज थाना क्षेत्र के कमलापुर गांव में बिजली की चपेट में आने से दम्पति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस उनके घर पहुंची। उसके बाद लाशों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। घर पर लोगों से पूछताछ में पता चला कि, पहले पति को बिजली ने पकड़ा था। उसे बचाने की कोशिश करने के दौरान पत्नी भी चपेट में आ गई थी।

electricity shock kills a couple at fatehpur

परिजनों के मुताबिक, पति लोहे के दरवाजे के नीचे बैठकर खाना खा रहा था। उस दरवाजे में पता नहीं कब से करंट दौड़ रहा था। जैसे ही पति उससे टच हुआ तो बिजली का शॉक लगा। पति को देख प​त्नी ने उसे बचाने की कोशिश की। इस तरह दोनों ही बिजली की चपेट में आ गए। दोनों की वहीं मौत हो गई।

electricity shock kills a couple at fatehpur

फतेहपुर के डीएसपी कपिल देव मिश्रा ने कहा कि, हमने पति-पत्नी की लाशें पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दी हैं। पुलिसकर्मी आगे की जाँच-पड़ताल में जुटे हुए हैं। मृतक के परिजनों एवं स्थानीय लोगों का कहना कि, दोनों की मौत बिजली से ही हुई है। खाना खाते वक्त पति अचानक करंट की चपेट में आ गया था। वहां अब गांववालों की भीड़ उनके घर पर है।

electricity shock kills a couple at fatehpur
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+