Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

फतेहपुर: देवर-भाभी ने एक की फंदे से लटककर दी जान, कई सालों से चल रहा था प्रेम संबंध

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में देवर भाभी ने एक ही साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से घर में मातम पसर गया। दोनों के बीच प्रेस संबंध की बात कही जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को फंदे से उतारा। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

devar bhabhi took extreme step in fatehpur

देवर-भाभी के बीच कई सालों से चल रहा था प्रेम संबंध

मामला फतेहपुर जिले के गाजीपुर के बाभनतारा गांव का है। जानकारी के मुताबिक, यहां रहने वाले एक परिवार में देवर-भाभी के बीच कई सालों से प्रेम संबंध चल रहा था। इस बीच घरवालों ने देवर की शादी कहीं और तय कर दी थी। वह भाभी के साथ रहने की जिद पर अड़ा था, लेकिन घरवाले उसकी बात सुनने को तैयार नहीं थे। इस बात से देवर और भाभी दोनों परेशान चल रहे थे।

एक ही साड़ी से फंदा बनाकर देवर-भाभी ने लगाई फांसी

देवर भाभी ने एक साथ जान देने का फैसला कर लिया। सोमवार की रात दोनों ने एक ही साड़ी के फंदे से लटककर जान दे दी। इस घटना से घर में मातम पसर गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+