फतेहपुर में दोहराया गया 'उन्नाव कांड', रेप पीड़िता को आरोपी चाचा ने जिंदा जलाया, हालत गंभीर

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक बार फिर 'उन्नाव कांड' दोहराया गया है। यहां एक कलियुगी चाचा ने अपनी भतीजी को रेप के बाद जिंदा जला दिया। दरअसल, रिश्ते के चाचा ने उसके साथ दरिंदगी की। जिसके बाद पीड़िता ने घटना के बारे में परिजनों और पुलिस को बताने की बात कही तो आरोपित उसे खींचता हुआ कमरे में ले गया और वहां रखा मिट्टी का तेल डालकर उसे जिंदा जला दिया। 90 फीसदी झुलसी किशोरी को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां से उसे गंभीर हालत में कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है।

फतेहपुर में रेप पीड़िता को जलाया जिंदा

फतेहपुर में रेप पीड़िता को जलाया जिंदा

जानकारी के अनुसार, मामला फतेहपुर के हुसेनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव निवासी युवती घर में अकेली थी, परिवार के सभी लोग खेत में काम करने के लिए गए हुए थे। आरोप है कि रिश्ते में 22 वर्षीय चाचा उसके घर में घुस आया और उसके साथ रेप किया। पीड़िता के दिए बयान के अनुसार घटना को अंजाम देने के बाद उसने परिजनों और पुलिस को बताने की बात कही। इस पर आरोपित उसे खींचता हुआ कमरे में ले गया और वहां रखे मिट्टी के तेल का गैलन उस उड़ेलकर आग लगा दी और फिर घर से भाग गया।

पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती

पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती

आग की लपटों में घिरी युवती को देखकर पड़ोसी दौड़े और आग बुझाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया है। वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में डीएम संजीव सिंह और एसपी प्रशांत वर्मा पीड़िता को रेफर किए जाने के बाद उसके गांव पहुंचे। उन्होंने गांव के लोगों से घटना के बावत जानकारी ली और परिजनों को भरोसा दिया कि आरोपित को सख्त सजा दिलाने का भरोसा दिया।

'साहब मुझे बचा लो, मैं मरना नहीं चाहती'

'साहब मुझे बचा लो, मैं मरना नहीं चाहती'

महिला इंस्पेक्टर के साथ बयान लेने पहुंचे नायब तहसीलदार के सामने पीड़िता बचाने के लिए चिल्ला रही थी। मजिस्ट्रेट द्वारा घटना के बारे में पूछने पर वह बार-बार चिल्लाती रही...साहब मुझे बचा लो, मैं मरना नहीं चाहती। वहीं, बेटी की हालत को देखकर उसके परिजन का भी रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, सीओ सिटी केडी मिश्रा ने बताया कि पीड़िता के भाई ने पुलिस को तहरीर दी है। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

आरोपित परिवार समेत फरार

आरोपित परिवार समेत फरार

दरिंदगी को अंजाम देने वाला आरोपित फरार हो गया। दहशत में उसके परिजन भी ताला बंदकर गांव से निकलकर बाहर चले गए। अफसरों के पहुंचने पर आरोपित के परिजनों की तलाश कराई गई लेकिन किसी का पता नहीं चला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+