लव जिहाद के आरोपी के घर पर चला बुलडोजर, सिकंदर से सोनू बन किया था युवती का रेप...फिर ईंट से कुचल दिया था सिर
Fatehpur News: मुस्लिम युवक सिकंदर ने हिंदू नाम सोनू बताकर पहले हिंदू लड़की से दोस्ती की। फिर उसके साथ जबरन शरीरिक संबंध बनाए। इसके बाद ईंट से पीड़िता का सिर कुचल कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। तो वहीं, अब बलात्कार और हत्यारोपी सिकंदर के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई।
फतेहपुर एसडीएम के नेतृत्व में मंगलवार 27 जून को बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स आरोपी सिकंदर के घर जवालगंज चौराहे पर पहुंची। इस दौरान प्रशासन ने सिकंदर के घर पर बुलडोजर चला दिया और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इस दौरान एसडीएम ने बताया कि ये मकान आरबीओ एक्ट (रेगुलेशन आफ बिल्डिंग ऑपरेशन एक्ट) के तहत नहीं बना हुआ है।

इसका निर्माण अवैध रूप से हुआ है और इसका नक्शा भी पास नहीं है। जमीन को कब्जा मुक्त कराने के ध्वस्तीकरण की ये कार्रवाई की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुजरात के अहमदाबाद से 21 वर्षीय लड़की अपने परिजनों के साथ फतेहपुर जिले के बिंदगी थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी मौसेरी बहन की शादी में शामिल होने 22 जून को आई थी।
21 वर्षीय युवती शादी समारोह के बीच अचानक मैरिज हॉल से गायब हो गई। उसके घरवालों ने खोजबीन की, लेकिन युवती मिली नहीं। इसके बाद घरवालों ने डायल-112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकी की खोजबीन शुरू की तो वह मैरिज लॉज से करीब 400 मीटर दूर खून से लथपथ हालत में एक निर्माणाधीन मकान में मिली।
पुलिस ने पीड़िता को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। पिछले तीन दिनों से यवती जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही थी लेकिन 26 जून यानी सोमवार को उसने दम तोड़ दिया।
खबर के मुताबिक, जब युवती पुलिस को मिली थी तो उसका सिर बुरी तरह जख्मी था। पास में खून से सनी एक ईंट पड़ी हुई थी। इससे साफ था कि युवती के सिर पर ईंट से वार किया गया है। उसकी हालत देख यह भी लग रहा था कि युवती के साथ गलत काम किया गया है। इसके बाद पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर FIR दर्ज कर जांच पड़ताल में शुरू कर दी।
पुलिस ने युवती के कॉल रिकॉर्ड चेक किए तो बड़ी सफलता हाथ लगी। युवती के फोन पर एक नंबर से कई बार कॉल की गई थी। उसके फतेहपुर आने से पहले और गायब होने के बाद यह नंबर लगातार युवती के संपर्क में था। घटनास्थल पर भी आरोपी युवक के फोन की अंतिम लोकेशन ट्रेस की गई।
जिसके बाद पुलिस ने शहर के ज्वालागंज चौराहा के रहने वाले ट्रैवल एजेंसी मालिक इस्लाम अहमद के 25 साल के बेटे सिकंदर अहमद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि सख्ती से पूछताछ करने के बाद उसने पुलिस को बताया, 'मैं पिछले 3 साल से उस लड़की से बात कर रहा था। मैंने उसे अपना नाम सोनू बताया था। वह यह बात नहीं जानती थी कि मेरा नाम सोनू नहीं, बल्कि सिकंदर है।
हत्यारोपी सिकंदर ने पुलिस ने बताया कि लड़की गुजरात में रहती थी। यहां उसका पुस्तैनी मकान है और वह एक शादी में आने वाली है, उसने मुझसे बताया था। मैं उससे बार-बार मिलने के लिए भी कह चुका था। वह यहां आई तो उसने मुझे फोन कर बताया, जिसके बाद मैंने उससे मिलने की इच्छा जाहिर की। उसने मुझे मैरिज लॉज के बारे में बता दिया था।
सिकंदर ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि रात के 9 बजे मैं मैरिज हॉल पहुंच और वहां उसको बाहर मिलने के लिए बुलाया। मैं उसे बातों में उलझाकर थोड़ी दूर तक ले गया। लेकिन उसने और आगे जाने से मना कर दिया। इसके बाद मैं उसे किसी तरह मना कर एक बन रहे मकान में ले गया। वहां कोई नहीं था।
सिकंदर ने बताया कि जब मैंने उससे शारीरिक संबंध बनाने चाहे तो तो वह इसका विरोध करने लगी। इसके बाद मैंने जबरदस्ती उसके साथ संबंध बनाए। वह रोने लगी और पुलिस से शिकायत करने की बात कहने लगी। मेरा राज न खुल जाए इसलिए मैंने उसे पास में पड़ी ईंट उसके सिर में कई बार मारी। इस दौरान सिकंदर उसे मरा समझकर वहां छोड़कर फरार हो गया।
वहीं, इस मामले में एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि हत्यारोपी सिकंदर की निशानदेही पर खून और मिट्टी से सने कपड़े बतौर साक्ष्य के रूप में बरामद कर लिए गए हैं। उसने अपना जुर्म कबूल लिया है। युवती की मौत के बाद हत्या की धारा बढ़ाई गई है। वहीं, फतेहपुर कोर्ट में पेश कर हत्यारोपी सिकंदर को जेल भेजा गया है।












Click it and Unblock the Notifications