इटावा: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पलटी प्राइवेट बस, दिल्ली से बिहार जा रही थी

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में बुधवार की देर रात बड़ा हादसा हुआ है। यहां दिल्ली से बिहार जा रही एक प्राइवेट बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पलट गई। हादसे में बस में सवार 16 लोग बुरी तरह घायल हो गए। सभी घायलों को पीजीआई सैफई में भर्ती कराया गया है। बता दें कि बस में 45 यात्री सवार थे, जिस समय यह हादसा हुआ।

16 hospitlaised after a bus carrying 45 passengers overturned on Agra-Lucknow Expressway

इटावा के एसएसपी आकाश तोमर ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली में बिहार के मधुबनी जिले के लोग रहते थे। बुधवार को प्राइवेट बस में सवार होकर सभी 45 लोग अपने घर मधुबनी जा रहे थे। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर रात दो बजे प्राइवेट बस अचानक से बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार 16 लोगों को चोट आई हैं। पुलिस ने बताया कि हादसे के सभी घायलों को पीजीआई सैफई में भर्ती कराया गया है।

रात में एसएसपी आकाश तोमर भी मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि मामूली उपचार के बाद 30 यात्रियों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि गंभीर हालत में 16 यात्रियों का अभी भी इलाज किया जा रहा है, सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बता दें कि जिस इलाके में यह हादसा हुआ वह इटावा के ऊसराहार थानाक्षेत्र में आता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+