Bigg Boss 15: रिया चक्रवर्ती लेंगी बिग बॉस में एंट्री? एक दिन के 5 लाख रुपए करेंगी चार्ज

मुंबई, 29 सितंबर। ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म 'वूट सेलेक्ट' पर हाल ही में खत्म हुआ बिग बॉस ओटीटी के बाद अब टीवी पर बिग बॉस सीजन-15 को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। बिग बॉस 15 के कुछ कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ गए हैं लेकिन कुछ के नाम को लेकर संस्पेंस अभी भी बरकरार है। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के बिग बॉस में शामिल होने की खबरों ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है। कई मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती बिग बॉस 15 में शामिल हो सकती हैं, इसके लिए मेकर्स ने उन्हें मोटी फीस भी ऑफर की है।

बिग बॉस 15 में नजर आएंगी रिया चक्रवर्ती

बिग बॉस 15 में नजर आएंगी रिया चक्रवर्ती

एनडीटीवी के रिपोर्ट के मुताबिक रिया चक्रवर्ती बिग बॉस 15 के लिए कंफर्म हो गई हैं लेकिन अभी इस मामले में एक्ट्रेस या बिग बॉस के मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक रिया चक्रवर्ती को साइन करने के लिए बिग बॉस 15 के लिए मेकर्स उन्हें मोटी फीस दे रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि रिया को शो में भाग लेने के लिए प्रतिदिन 5 से 6 लाख रुपए की मोटी फीस दी जाएगी।

रिया के फैंस भी एक्साइटेड

रिया के फैंस भी एक्साइटेड

रिया चक्रवर्ती के बिग बॉस 15 में आने की खबर से कई लोग खुश भी है तो कई परेशान भी। सुशांत सिंह राजपुत के फैंस को लगता है कि बिग बॉस में रिया के आने से एक्टर के मौत मामले की जांच पर असर पड़ेगा। वहीं, रिया के फैंस का मानना है कि सुशांत की मौत के बाद एक्ट्रेस ने जो कुछ सहा उसके बाद बिग बॉस के मंच से वह दुनिया के सामने सच रख सकती हैं। बिग बॉस में रिया चक्रवर्ती की एंट्री को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

सबसे ज्यादा फीस लेंगी रिया!

सबसे ज्यादा फीस लेंगी रिया!

सूत्रों की मानें तो रिया चक्रवर्ती बिग बॉस 15 की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली कंटेस्टेंट होंगी। इसके अलावा वह इस सीजन की सबसे कंट्रोवर्शल कंटेस्टेंट भी होंगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कुछ दिन पहले रिया चक्रवर्ती बिग बॉस की फॉर्मर कंटेस्टेंट दलजीत कौर और तेजस्वी प्रकाश के साथ रिया चक्रवर्ती शो के स्टूडियो के बाहर स्पॉट की गई थीं। इसके बाद से ही उनके बिग बॉस 15 में शामिल होने को लेकर कयास लगाए जाने लगे थे।

Recommended Video

    Rhea Chakraborty ने शेयर की Glamorous Look में फोटो, कई Celebs ने किया कॉमेंट | वनइंडिया हिंदी
    इन लोगों के नाम कंफर्म

    इन लोगों के नाम कंफर्म

    हालांकि बिग बिस के स्टूडियो को बार रिया चक्रवर्ती को देखा जाना महज इत्तेफाक हो सकता है। उनकी फोटो भी सामने आई है जिसमें रिया मुंह पर मास्क लगाए कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं। मालूम हो कि बिग बॉस 15 अगले महीने 2 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। इसमें बिग बॉस ओटीटी में नजर आईं शमिता शेट्टी के अलावा प्रतीक सहजपाल, डोनल बिष्ट जैसे कुछ नाम कंफर्म हो गए हैं।

    2 अक्टूबर को होगा खुलासा

    2 अक्टूबर को होगा खुलासा

    बिग बॉस सीजन 15 का लोगों को बेसब्री से इंतजार है, लेकिन अभी और भी कंटेस्टेंट्स का नाम सामने आना बाकी है। ऐसा कहा जा रहा है कि करण कुंद्रा, निधि भानुशाली भी शो का हिस्सा हो सकते हैं। रिया चक्रवर्ती के नाम को लेकर अभी कोई ऑफिसियल स्टेंटमेंट सामने नहीं आया है। रिया बिग बॉस हाउस में दिखाई देंगी या नहीं, इसका खुलासा 2 अक्टूबर को होगा जब सलमान खान कंटेस्टेंट्स को घर के अंदर भेजेंगे।

    आखिरी बार इस फिल्म में आईं नजर

    आखिरी बार इस फिल्म में आईं नजर

    बता दें कि दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। ड्रग मामले में एक्ट्रेस को कुछ दिन जेल में भी बिताने पड़े थे। हाल ही में एक्ट्रेस को इमरान हाशमी और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'चेहरे' में भी देखा गया। सोशल मीडिया पर रिया चक्रवर्ती काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।

    यह भी पढ़ें: KBC 13: Hot सीट पर बैठी संध्या ने अमिताभ से पूछा-क्या आपने GST भरा? जानिए क्या था बिग बी का जवाब?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+