KBC 13: Hot सीट पर बैठी संध्या ने अमिताभ से पूछा-क्या आपने GST भरा? जानिए क्या था बिग बी का जवाब?

नई दिल्ली, 28 सितंबर। सोनी टीवी के मशहूर शो 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13' का रोमांच चरम सीमा पर हैं। सोमवार को शो की हॉट सीट पर गुजरात की जीएसटी इंस्पेक्टर संध्या मखीजा पहुंची थी और इस दौरान उन्होंने अमिताभ बच्चन से कुछ ऐसा पूछ लिया, जिसे सुनने के बाद अमिताभ भी भौचक्के रह गए लेकिन फिर उन्होंने बहुत ही मुस्कुराते हुए संध्या को ऐसा जवाब दिया, जिससे सुनने के बाद दर्शक काफी देर तक तालियां बजाते रहे।

संध्या ने अमिताभ से पूछा -क्या आपने GST भरा?

संध्या ने अमिताभ से पूछा -क्या आपने GST भरा?

दरअसल संध्या ने अपना परिचय देते हुए कहा कि 'वो जीएसटी विभाग में एक राज्य निरीक्षक हैं और उनका काम है अच्छे लोगों की चीजों को सरल बनाना और बुरे लोगों के लिए चीजें कठिन करना, मैं टैक्स चोरी करने वालों पर पैनी नजर रखती हूं।'

'हमने नहीं भरा होता न, तो हम यहां बैठ नहीं पाते'

'हमने नहीं भरा होता न, तो हम यहां बैठ नहीं पाते'

जिस पर बिग बी उनसे सवाल करते हैं कि अच्छा जो लोग जीएसटी नहीं भरते हैं उनपर जुर्माना लगता है। तो संध्या कहती हैं कि 'हां 10000 तक का जुर्माना लग जाता है।' जिसके बाद संध्या तपाक से पूछती हैं कि' सर आपने तो भर दिया है ना जीएसटी?', जिस पर अमिताभ थोड़े से हैरान रह जाते हैं, लेकिन इसके तुरंत बाद मुस्कुराते हुए बोलते हैं कि 'देवी जी, अगर हमने नहीं भरा होता न, तो हम यहां बैठ नहीं पाते, आप जैसे लोग हमें पकड़कर ले जाते जेल।'

पब्लिक जोर-जोर से हंसने लगती है

पब्लिक जोर-जोर से हंसने लगती है

इतना सुनने के बाद पब्लिक जोर-जोर से हंसने लगती है और तालियां बजाने लगती है। मालूम हो कि संध्या ने मात्र 10,000 रु ही शो में जीते, उन्होंने 40 हजार के सवाल पर गलत जवाब दिया था, जिसके बाद वो शो से बाहर हो गईं।

मात्र 19 साल से ही जॉब कर रही हैं संध्या

मात्र 19 साल से ही जॉब कर रही हैं संध्या

संध्या ने अपनी केबीसी यात्रा एक कविता के साथ शुरू की, जिसे उन्होंने बिग बी को समर्पित किया। संध्या ने बताया कि कैसे उनके पिता ने हमेशा अपनी बेटी को सबसे अच्छी शिक्षा देने की कोशिश की। उसके पिता एक फल विक्रेता थे और चाहते थे कि उसे सभी सुविधाएं मिले और उसे नौकरी करने के लिए प्रोत्साहित किया। वो मात्र 19 साल से ही जॉब कर रही हैं।

इस सवाल का दिया गलत जवाब?

इस सवाल का दिया गलत जवाब?

रानी अहिल्या बाई होल्कर का बनाया किला कौन सी नदी के किनारे मौजूद है?

  • गोदावरी
  • नर्मदा
  • तापी
  • बेतवा

इस सवाल का सही जवाब था नर्मदा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+