Video: क्यों बंद हो गया था The Kapil Sharma Show? आखिर कपिल शर्मा ने बता ही दी असली वजह
मुंबई, 17 अक्टूबर। कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनके फेमस शो 'द कपिल शर्मा शो' के फैंस को उस समय बड़ा झटका लगा था जब अचानक बीच में ही शो ऑफ एयर हो गया था। हालांकि कई बार विवादों में रहे कपिल शर्मा का शो बंद होने के पीछे कई तरह के कयास लगाए गए लेकिन अब असली वजह सामने आ गई है। हाल ही में सामने आए एक वीडियो में कपिल शर्मा ने बताया कि आखिर किस वजह से उन्हें अपना शो बंद करना पड़ा था। वीडियो में कपिल ने अपनी चोट का भी जिक्र किया।

जनवरी में व्हील-चेयर पर नजर आए थे कपिल
आपको याद होगा जनवरी, 2021 में कपिल शर्मा का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह एयरपोर्ट से निकलते समय व्हील-चेयर पर बैठे नजर आए थे। इस वीडियो को देख कपिल के फैंस उनकी सेहत को लेकर काफी परेशान हो गए थे। इस बीच उनका शो बंद होने को लेकर पत्नी गिन्नी की दूसरी प्रग्नेंसी वजह बताई जाने लगी। हालांकि ऐसा नहीं है, कपिल शर्मा ने अब खुद बताया है कि उनकी पीठ में लगी चोट की वजह से शो को कुछ दिनों के लिए रोकना पड़ा था।

2015 से ही पीठ की समस्या
कपिल शर्मा ने कहा, 'साल 2015 में पहली बार ऐसा हुआ था, मुझे तब ज्यादा जानकारी नहीं थी, मैं उस समय यूएस में था। मैं एक डॉक्टर से मिला और मुझे बहुत दर्द हो रहा था। उन्होंने मुझे एपिड्यूरल दिया, मुझे दर्द से राहत तो मिली लेकिन समस्या की जड़ जस की तस बनी रही। मैंने फिर इस जनवरी में इसका दर्दनाक सामना किया। आपकी रीढ़ की हड्डी ही पूरे शरीर का मेन पार्ट है।'

चिड़चिड़े हो गए थे कपिल शर्मा
कपिल शर्मा ने आगे कहा, रीढ़ की हड्डी में कोई भी समस्या होने का मतलब है कि सब कुछ ठप हो जाना। मेरी कई प्लान थे , मुझे अपनी चोट के कारण अपना शो ऑफ एयर कर रोकना पड़ा। ऐसे में आपका व्यवहार बदल जाता है, आप चिड़चिड़े हो जाते हो क्योंकि आप खुद को असहाय महसूस करते हैं। आप बिस्तर से उठ भी नहीं सकते। फिर आपको यह भी बताया जाता है कि आपका वजन बढ़ सकता है क्योंकि आप अभी बिस्तर पर लेटे हुए हैं।'

'मैंने बहुत कुछ सहा'
कपिल आगे कहते हैं, 'डॉक्टर आपको लिक्विड डाइट शुरू करने के लिए कहते हैं। एक व्यक्ति को पहले से ही दर्द होता है और कोई आपको खाने के लिए सलाद देता है, तो आपका दर्द दोगुना हो जाता है, मैंने बहुत कुछ सहा है।' बता दें कि कपिल शर्मा ने 'वर्ल्ड स्पाइन डे' के मौके पर अपनी तकलीफें शेयर की हैं, वीडियो में उन्होंने सभी से उन संकेतों पर ध्यान देने का भी आग्रह किया जो शरीर बीमार होने से पहले देता है।

शो बंद होने पर कपिल ने पहले बताई थी ये वजह
मालूम हो कि द कपिल शर्मा शो इस साल की शुरुआत में ऑफ एयर हो गया था, हालांकि कुछ महीने बाद ही वह नए सीजन के साथ टीवी पर वापस लौटे हैं। उस समय कपिल ने कहा था कि वह अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए ब्रेक ले रहे हैं। कपिल शर्मा ने बताया कि अब उनकी चोट ठीक हो गई है। इन दिनों वह अपनी कॉमेडी से दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: वाणी कपूर ने दी कपिल शर्मा को तीसरे बच्चे की बधाई तो बोले कॉमेडी किंग-'ये कब हुआ?'
-
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
Ranveer Singh ने RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों की मुलाकात? क्या हुई बात? क्या है इसके पीछे की असली कहानी? -
'अक्षय कुमार ने हमे संभाला', क्यों डर गई थीं लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा? 23 साल बाद खुला राज -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया -
Dacoit BO Collection Day 1: 'धुरंधर 2' के तूफान में घिरी 'डकैत', ओपनिंग डे पर की बस इतनी कमाई












Click it and Unblock the Notifications