Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Sanjay Kapur से तलाक के बाद भी करिश्मा कपूर क्यों कर रही थी अंतिम संस्कार की रस्में? जानें सच

Sanjay Kapur News: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर अपने एक्स हसबैंड और देश के दिग्गज उद्योगपति संजय कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल हुई थीं। संजय कपूर के परिवार ने उनकी अस्थियों का विसर्जन भी कर दिया है। अंतिम संस्कार की कुछ रस्मों के दौरान करिश्मा कपूर की मौजूदगी देख सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे हैं। दरअसल कुछ यूजर्स का कहना है कि जब करिश्मा कपूर का तलाक हो चुका है, तो वह पत्नी के तौर पर अंतिम संस्कार की रस्मों में क्यों शामिल हो रही थीं।

कुछ यूजर्स का कहना है कि करिश्मा अपने बच्चों के साथ आई थीं और उन्होंने किसी रस्म में हिस्सा नहीं लिया। आइए जानते हैं क्या है पूरा सच।

Sanjay Kapur News

Sanjay Kapur के अंतिम संस्कार में शामिल हुई थीं करिश्मा

यह भी पढ़ें: Shefali Jariwala, संजय कपूर और मधुबाला तक, ये 13 हस्तियां 'खामोश'! सभी की मौत की एक ही वजह?

संजय कपूर के अंतिम संस्कार की रस्में करिश्मा ने की हैं?

संजय कपूर ने तीन शादी की थी और करिश्मा कपूर उनकी दूसरी पत्नी थीं। दोनों के दो बच्चे समायरा और कियान हैं। प्रिया सचदेव से संजय ने तीसरी शादी की थी और कपल का एक 5 साल का बेटा अजारियस है। प्रिया की पहली शादी से एक बेटी सफीरा चटवाल है जिसे संजय ने कानूनी तौर पर गोद लिया था। हिंदू धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, पिता को मुखाग्नि बड़ा बेटा देता है और इसलिए करिश्मा के बेटे कियान ने ही संजय कपूर की चिता को आग दिया था। अस्थियों के विसर्जन का दायित्व भी धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक मुखाग्नि देने वाले पुत्र की होती है। यही वजह है कि अस्थि विसर्जन भी कियान ने परिवार के बाकी सदस्यों के साथ किया था।

इस भावुक और मुश्किल समय में करिश्मा अपने दोनों बच्चों के साथ हर कदम पर मजबूती से खड़ी नजर आईं। करिश्मा इस दौरान अपने बेटे के मां के तौर पर शामिल हुई थीं और उन्होंने अंतिम संस्कार से जुड़ी रस्में नहीं निभाईं थीं। अपने पूर्व पति और बच्चों के पिता को सम्मान देने के लिए वह प्रेयर मीट और अस्थि विसर्जन पूजा और शांति पाठ में जरूर शामिल हुई थीं।

यह भी पढ़ें: कौन है यह लड़की सफीरा जिसे Sanjay Kapur की जायदाद में करिश्मा कपूर के बच्चों से भी ज्यादा हिस्सा मिलेगा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+