कौन है यह लड़की सफीरा जिसे Sanjay Kapur की जायदाद में करिश्मा कपूर के बच्चों से भी ज्यादा हिस्सा मिलेगा?
Sanjay Kapur Property: संजय कपूर के निधन के बाद से ही उनकी संपत्ति को लेकर चर्चा हो रही है। हालांकि, उनकी कंपनी सोना कॉमस्टार ने अपना नया चेयरमैन चुन लिया है और कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में प्रिया सचदेव भी शामिल हैं। संजय कपूर की कंपनी की मार्केट वैल्यू 31,000 करोड़ है, जबकि उनकी निजी संपत्ति 13,000 करोड़ तक बताई जा रही है। उनकी निजी संपत्ति की देखरेख का जिम्मा अब पत्नी प्रिया सचदेव पर है।
हालांकि, अब तक दिवंगत बिजनेसमैन की किसी वसीयत का जिक्र सामने नहीं आया है। वसीयत नहीं होने की स्थिति में संपत्ति का बंटवारा सभी आश्रितों में होगा। क्या आप जानते हैं कि इस संपत्ति में से एक बड़ा हिस्सा सफीरा चटवाल नाम की लड़की को मिलेगा। जानिए कौन हैं सफीरा और उनका संजय कपूर से क्या रिश्ता है?

Sanjay Kapur की दत्तक बेटी हैं सफीरा कपूर
सफीरा चटवाल संजय कपूर की गोद ली हुई बेटी हैं और भारतीय कानून के तहत गोद लिए बच्चों को भी जैविक बच्चों के समान उत्तराधिकार और संपत्ति में हिस्सेदारी का अधिकार होता है। सफीरा चटवाल की मां प्रिया सचदेव हैं और उनके पिता का नाम विक्रम चटवाल है, जो पेशे से बिजनेसमैन हैं। प्रिया से शादी के बाद संजय कपूर ने उन्हें कानूनी तरीके से गोद लिया था और उनकी श्रद्धांजलि सभा के लिए तैयार कार्ड में भी सफीरा का नाम था। 19 साल की सफीरा संजय के चारों बच्चों में दूसरे नंबर पर हैं।
यह भी पढ़ें: सौतन करिश्मा कपूर के बच्चों को लेकर प्रिया सचदेव का शॉकिंग बयान, समाने रखा संजय कपूर का ऐसा सच
सफीरा चटवाल से था संजय का खास रिश्ता
संजय कपूर अपने सभी बच्चों के क्लोज थे और उन्होंने सफीरा चटवाल के साथ भी कई तस्वीरें शेयर की थीं। संजय की श्रद्धांजलि सभा के लिए तैयार कार्ड में परिवार के सदस्यों के साथ सफीरा का भी नाम था। यह स्पष्ट करता है कि वह कपूर परिवार का हिस्सा हैं। सफीरा दिल्ली में कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी हैं और ट्रांसजेंडर्स के कल्याण के लिए काम करने वाली एक संस्था के साथ काम कर चुकी हैं।
संजय की संपत्ति और कंपनी में बतौर बोर्ड डायरेक्टर उनकी पत्नी प्रिया को शेयर और प्रॉपर्टी मिलेगी। जाहिर है कि प्रिया अपनी निजी संपत्ति में से अपने दोनों बच्चों सफीरा और आरजियान को हिस्सा देंगी। इस तरह से उनके बच्चों को संजय कपूर की तरफ से मिलने वाली जायदाद में करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों समायरा और कियान से ज्यादा शेयर मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: ना बेटा, ना पत्नी, ना बहन, इस शख्स के हाथों में गए संजय कपूर के 31000 करोड़, करिश्मा कपूर को मिला ZERO












Click it and Unblock the Notifications