फाइनल हुई 'तारक मेहता' की नई 'दयाबेन', जानिए कौन है काजल पिसल, जिसने दिशा वकानी को किया रिप्लेस
Who Is New Dayaben Kajal Pisal: भारत के मशहूर कॉमेडी शो "तारक मेहता का उल्टा चश्मा" ने अपनी शुरुआत से ही दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है। जब फैन्स को पता चला कि 'दयाबेन' यानी जेठालाल की मासूम पत्नी फिर से शो में वापसी कर सकती हैं, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
'दयाबेन' का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी ने सभी का दिल जीत लिया था, लेकिन 2018 में प्रेग्नेंसी की वजह से उन्होंने फिर शो में वापसी नहीं करने का फैसला किया। तब से शो के मेकर्स नई 'दयाबेन' की तलाश में हैं। न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, काजल पिसाल को 'दयाबेन' के रोल के लिए फाइनल कर लिया गया है। शो के निर्माता असित मोदी ने काजल को इस आइकॉनिक रोल के लिए चुना है। काजल ने इस किरदार के लिए कड़ी मेहनत से ऑडिशन दिया था।

पहले एक इंटरव्यू में काजल ने ETimes से कहा था कि वह TMKOC के मेकर्स के कॉल का इंतजार कर रही थीं, लेकिन उन्हें कभी कॉल नहीं आया। इससे उन्हें लगा कि 'दयाबेन' का रोल उनके लिए नहीं बना है। काजल को "बड़े अच्छे लगते हैं" में 'इशिका कपूर' के रोल के लिए जाना जाता है, जहां वह राम कपूर और साक्षी तंवर के साथ नजर आई थीं। इसके अलावा वह "एक हजारों में मेरी बहना है", "साथ निभाना साथिया", और "झनक" जैसे शोज़ में भी काम कर चुकी हैं।
ये भी पढ़ें: TMKOC: कभी 50 रुपये थी कमाई, आज हैं करोड़ों के मालिक, जानें 'तारक मेहता' के अब्दुल की कुल संपत्ति
हालांकि, इससे पहले जब काजल को नई दयाबेन चुनने की अफवाह फैली थी तो 2022 में असित मोदी ने कहा था कि काजल पिसाल को 'दयाबेन' के रोल के लिए नहीं चुना गया है। उन्होंने ABP को दिए एक इंटरव्यू में कहा था, "मुझे नहीं पता कि ये अफवाह कौन फैला रहा है। मैं काजल पिसाल को जानता तक नहीं हूं। मैंने उनसे कभी मुलाकात भी नहीं की। इससे पहले भी कई अभिनेत्रियों के नाम सामने आए थे, जिनके बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं थी।"
असित मोदी ने हाल ही में कंफर्म किया कि दिशा वकानी अब शो में वापस नहीं आएंगी, क्योंकि वह अपने परिवार को पूरी तरह समर्पित हैं। हालांकि, असित मोदी ने यह भी कहा कि अगर दिशा कभी वापस आना चाहेंगी, तो उनके लिए दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे।उन्होंने कहा, "मैं अब भी कोशिश कर रहा हूं, लेकिन मुझे लगता है कि दिशा वकानी अब वापस नहीं आएंगी। उनके दो बच्चे हैं और वह पूरी तरह से अपने परिवार में व्यस्त हैं। वह मेरी बहन जैसी हैं और मैं अब भी उनके परिवार के करीब हूं। जब आप 17 साल तक साथ काम करते हैं, तो ये रिश्ते परिवार जैसे बन जाते हैं।"
ये भी पढ़ें: TMKOC: 'तारक मेहता' की मुनमुन दत्ता का शॉकिंग बयान, 'सेलेब्रिटी मास्टरशेफ' को लेकर कही ऐसी बात












Click it and Unblock the Notifications