TMKOC: कभी 50 रुपये थी कमाई, आज हैं करोड़ों के मालिक, जानें 'तारक मेहता' के अब्दुल की कुल संपत्ति
Sharad Sankla Net Worth: टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को 16 साल पूरे हो चुके हैं। ये शो आज भी जारी है और दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस सीरियल के हर एक किरदार ने घर-घर में अपनी पॉपुलैरिटी बना ली है।
शरद सांकला निभा रहे हैं 'अब्दुल' का रोल
ऐसा ही एक किरदार है अब्दुल का जिसे लंबे समय से एक्टर शरद सांकला निभा रहे हैं। अब्दुल बनकर शरद ने फैंस के दिलों में खास बनाई है। फिलहाल खबर है कि अब्दुल शो से गायब हो गए हैं। ऐसे में फैंस कयास लगा रहे हैं कि शायद शरद सांकला ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो को अलविदा कह दिया है।

शरद सांकला को पहली सैलरी में मिले थे 50 रुपए
आपको बता दें कि शो के अब्दुल यानी शरद सांकला 30 सालों से इंडस्ट्री में हैं। एक्टर 35 से ज्यादा फिल्मों और कई टीवी शोज में भी नजर आ चुके हैं। शरद सांकला सबसे पहले फिल्म 'वंश' में नजर आए थे। इस फिल्म में वह चार्ली चैपलीन बने थे। इस काम के लिए उन्हें सिर्फ 50 रुपए मिले थे। ऐसे में ये ही उनकी पहली सैलरी थी।
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने बदली शरद की किस्मत
इसके बाद शरद सांकला को शाहरुख खान की फिल्म 'बाजीगर' और 'बादशाह' में भी देखा गया था। लेकिन शरद सांकला को असली पहचान टीवी के कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में अब्दुल के किरदार से मिली है। इस शो ने उनकी किस्मत ही पलट दी है।
मुंबई में 2 रेस्तरां के मालिक हैं शरद
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस शो के एक एपिसोड के लिए शरद सांकला 35 से 40 हजार रुपए चार्ज करते हैं। इस शो में शरद अब्दुल का रोल प्ले कर जेठालाल को सोडा और शिकंजी पिलाते नजर आते हैं। हालांकि असल जिंदगी में एक्टर मुंबई में 2 रेस्तरां के मालिक हैं।
शरद सांकला की कुल संपत्ति
रेस्तरां से शरद सांकला की अच्छी-खासी कमाई होती है। शरद सांकला की कुल संपत्ति इस समय 15 करोड़ यानी 2 मिलियन के आसपास है। शरद ने कड़ी मेहनत कर आज ये मुकाम हासिल किया है और उनके परिवार को इस बात के लिए उन पर गर्व है।












Click it and Unblock the Notifications