TMKOC: 'तारक मेहता' की मुनमुन दत्ता का शॉकिंग बयान, 'सेलेब्रिटी मास्टरशेफ' को लेकर कही ऐसी बात
TMKOC Munmun Dutta: टीवी के फेमस शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की बबीता अय्यर उर्फ मुनमुन दत्ता ने लोगों के दिलों में एक अलग जगह बनाई है। उन्हें लोग खूब पसंद करते हैं। वहीं इस शो की 'बबीता' ने अपनी खूबसूरती से जेठालाल का दिल पिघला दिया था।
मुनमुन दत्ता को लेकर शॉकिंग खुलासा
हालांकि लंबे समय से मुनमुन दत्ता एक ही शो में काम कर रही हैं। खबर है कि उन्हें सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहे रिएलिटी कुकिंग शो 'सेलेब्रिटी मास्टरशेफ' में हिस्सा लेने का ऑफर मिला था लेकिन उन्होंने इसे करेन से साफ मना कर दिया था। आखिर क्यों मुनमुन दत्ता ने ऐसा फैसला लिया था।

मुनमुन दत्ता का एक्टिंग करियर
आपको बता दें कि मुनमुन दत्ता ने साल 2004 में 'हम सब बाराती' सीरियल से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह 'द खतरा शो' और 'बिग बॉस 15' में नजर आई थीं। मुनमुन दत्ता 'हॉलिडे' और 'मुंबई एक्सप्रेस' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।
मुनमुन दत्ता ने क्यों नहीं किया 'सेलेब्रिटी मास्टरशेफ'
-ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 'सेलेब्रिटी मास्टरशेफ' से जुड़े एक सोर्स ने बताया है कि मुनमुन दत्ता को इस कुकिंग शो के लिए अप्रोच किया गया था लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया था। दरअसल वह मौजूदा कमिटमेंट्स और शो के शेड्यूल के बीच टाइम मैनेज नहीं कर पा ही थीं इसलिए उन्होंनो शो साइन नहीं किया।
कौन हैं टॉप 5 'सेलेब्रिटी मास्टरशेफ'
-'सेलेब्रिटी मास्टरशेफ' शो को अपने टॉप 5 कंटेस्टेंट्स मिल चुके हैं। इसमें तेजस्वी प्रकाश, निक्की तंबोली, राजीव अदातिया, गौरव खन्ना और फैजल शेख का नाम शामिल है। टॉप से पहले ऊषा ताई और अर्चना गौतम का एलिमिनेशन हो चुका है।
-आपको बता दें कि इन दिनों फराह खान टीवी के फेमस कुकिंग रिएलिटी शो सेलिब्रेट मास्टर शेफ में बतौर होस्ट नजर आ रही हैं। इस शो में उनके साथ स्टार शेफ विकास खन्ना और रणवीर ब्रार भी दिखाई दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications