कौन है करीना कपूर की बहन की सौतन नंदिता महतानी? कभी करिश्मा कपूर की थीं करीबी दोस्त, रणबीर संग जुड़ा नाम

Who Is Nandita Mahtani: सालों बाद करिश्मा कपूर और उनकी सौतन यानी संजय कपूर की पहली पत्नी नंदिता महतानी को एक ही छत के नीचे देखा गया। वह एक्ट्रेस के भाई आदर जैन के संगीत सेरेमनी में पहुंची। जहां नंदिता ने करण जौहर के साथ जमकर पोज दिए। अब सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

बता दें कि, करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर की पहली शादी नंदिता महतानी से हुई थी। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिका और साल 2001 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद साल 2003 में संजय कपूर ने करिश्मा से शादी की थी।

Who Is Nandita Mahtani

करीबी दोस्त थे करिश्मा और नंदिता

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक वक्त था जब नंदिता महतानी और करिश्मा कपूर काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे। दोनों इतने एक दूसरे के करीब थे कि पार्टी में भी मिलते थे। हालांकि, जब करिश्मा का संजय कपूर से तलाक हुआ तो नंदिता ने उस दौरान चुप्पी साधी हुई थी।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्र ने बताया, "नंदिता ने करिश्मा के शादी में परेशानी के दौरान चुप्पी रखी थी, करिश्मा ने इस बात की सराहना की और वे सामान्य दोस्तों की पार्टी में भी एक दूसरे से बेहद गर्मजोशी से मिलते थे।" लेकिन बाद में जब संजय कपूर से करिश्मा का रिश्ता टूटा तो दोनों की दोस्ती भी समय के साथ खत्म हो गई।

रणबीर कपूर संग जुड़ा था नाम
कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, नंदिता महतानी जो एक फेमस डिज़ाइनर हैं, रणबीर कपूर को भी डेट कर चुकी हैं। यह उस समय की बात है जब रणबीर कपूर इंडस्ट्री में नए थे, और एक इंटरव्यू में रणबीर ने इस बात का भी खुलासा किया था कि उन्हें नंदिता पर क्रश था। हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिश्ते को लेकर कोई बयान नहीं दिया।

ये भी पढ़ें: Saif Ali-Kareena Kapoor: बॉलीवुड के 'रॉयल कपल' हैं कितनी संपत्ति के मालिक, कौन है सैफ-करीना में ज्यादा अमीर?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+