Saif Ali-Kareena Kapoor: बॉलीवुड के 'रॉयल कपल' हैं कितनी संपत्ति के मालिक, कौन है सैफ-करीना में ज्यादा अमीर?
Saif Ali Khan-Kareena Kapoor Net Worth: बॉलीवुड के 'नवाब' सैफ अली खान बीती रात हमले का शिकार हो गए। चोरी के इरादे से घर में घुसे अपराधी ने सैफ पर चाक़ू से कई वार किये जिसमें वो बुरी तरह घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर्स द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सैफ को 6 जगह चोटें आई हैं जिनमें से 2 घाव गहरे हैं।
यह हमला उस वक्त हुआ जब सैफ, उनकी पत्नी करीना कपूर और बच्चे सो रहे थे। बॉलीवुड के सबसे चहेते और सफल जोड़ों में से एक, सैफ अली खान और करीना कपूर खान एक बार फिर इस हादसे की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। यह पॉवर कपल अपनी शानदार संपत्ति के लिए भी चर्चा में रहता है।

मध्य प्रदेश के पटौदी खानदान के वारिस और 10वें नवाब सैफ अली खान बॉलीवुड के भी जानेमाने स्टार हैं। उनकी पत्नी करीना, कपूर खानदान की लाड़ली कर बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस हैं। इन दोनों की कुल संपत्ति ₹1,600 करोड़ से अधिक आंकी गई है, जो उन्हें बॉलीवुड के सबसे अमीर जोड़ों में से एक बनाती है।
ये भी पढ़ें: Saif Ali Khan Health Update: लीलावती हॉस्पिटल ने बताया कैसी है सैफ की हालत, हमले के बाद चल रही सर्जरी
Saif Ali Khan: 'पटौदी के नवाब'
सैफ अली खान की कुल संपत्ति (Saif Ali Khan Net Worth) लगभग $150 मिलियन (करीब ₹1,114 करोड़) है। उनकी आय का मुख्य स्रोत उनका अभिनय करियर और ब्रांड एंडोर्समेंट है। इसके अलावा, उनकी संपत्ति में हरियाणा स्थित प्रसिद्ध पटौदी पैलेस भी शामिल है, जिसकी कीमत लगभग ₹800 करोड़ है। सैफ अपने नवाबी अंदाज और लक्जरी लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं।
Recommended Video
Kareena Kapoor Khan: बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस
करीना कपूर खान, जो बॉलीवुड की शीर्ष अभिनेत्रियों में से एक हैं, की कुल संपत्ति ₹400 करोड़ (Kareena Kapoor Khan Net Worth) है। उनकी आय फिल्मों, विज्ञापनों और टेलीविजन कार्यक्रमों से होती है। करीना अपने शानदार अभिनय के साथ-साथ अपने स्टाइल और ग्लैमर के लिए भी पहचानी जाती हैं।
बॉलीवुड का रॉयल जोड़ा
सैफ और करीना की संपत्ति और सफलता उन्हें भारतीय फिल्म उद्योग में एक रॉयल कपल का दर्जा देती है। इनकी शानदार जीवनशैली, आलीशान घर, और लग्जरी गाड़ियां अक्सर चर्चा में रहती हैं। यह जोड़ी अपनी फिल्मों, परिवार और संपत्ति के कारण हमेशा सुर्खियों में रहती है और अपने प्रशंसकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है।
ये भी पढ़ें: Saif Ali Khan पर चोर ने किया चाकू से हमला, सिर और गले में लगा; ऑपरेशन जारी












Click it and Unblock the Notifications