Faisal Khan कौन हैं, जिनके आरोपों से परेशान आमिर खान का परिवार? क्यों कहा-'प्लीज दर्द को समझें'
Faisal Khan: बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहे जाने वाले एक्टर आमिर खान इन दिनों अपने पर्सनल कारणों के कारण लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बने हैं, वजह हैं आमिर खान के भाई-एक्टर फैसल खान, जिन्होंने आमिर समेत अपने पूरे परिवार पर शारीरिक, मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होंने पिंकविला को हाल ही में एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि 'आमिर ने उन्हें एक साल तक घर में बंद रखा था।'
फैसल का कहना है कि 'आमिर की ओर से उन्हें पागल साबित करने की कोशिश की गई, जिसमें उनका साथ पूरे परिवार ने दिया, दावा किया गया कि मैं सिज़ोफ्रेनिया से पीड़ित हूं, मुझे 20 दिनों के लिए एक सामान्य वार्ड में मेंटल रोगियों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आमिर मुझे खाने-पीने को नहीं देते थे, टार्चर करते थे, मैंने नरक जैसी जिंदगी काटी है।'

जिसके बाद सोशल मीडिया से लेकर मनोरंजन जगत में खलबली मच गई। लोग आमिर खान को ट्रोल कर रहे थे, जिसके बाद अब आमिर खान और उनके परिवार ने इस बारे में स्टेटमेंट जारी करके मीडिया से विनम्र निवेदन किया है कि 'वो प्लीज दर्द को गॉसिप का पार्ट ना बनाएं।'
'सनसनीखेज, भड़काऊ और चोट पहुंचाने वाली गपशप'
फैमिली की मीडिया से अपील है कि 'वे इस निजी मामले को सनसनीखेज, भड़काऊ और चोट पहुंचाने वाली गपशप न बनाएं। इस बयान पर आमिर खान के साथ जीनत ताहिर हुसैन, जुनैद खान, रीना दत्ता, फरहत दत्ता, राजीव दत्ता, किरण राव, संतोष हेगड़े, सहर हेगड़े, मंसूर खान, नुजहत खान, इमरान खान, टीना फोन्सेका, ज़ायन मैरी खान और पाब्लो खान के हस्ताक्षर थे।
'Faisal Khan ने अपमानजनक और भ्रामक चित्रण किया है'
नोट में लिखा था, कि 'फैसल द्वारा अपनी मां जीनत ताहिर हुसैन, अपनी बहन निखत हेगड़े और अपने भाई आमिर के बारे में जिस तरह से अपमानजनक और भ्रामक चित्रण किया गया है, उससे हम व्यथित हैं। चूंकि यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने इन घटनाओं को गलत तरीके से प्रस्तुत किया है इसलिए हमें अपने इरादे स्पष्ट करने और एक परिवार के रूप में अपनी एकजुटता की पुष्टि करना आवश्यक लगता है।'

'प्रेम, करुणा और भावनात्मक भलाई को गलत ढंग से पेश किया गया'
'यह साझा करना महत्वपूर्ण है कि फैसल के संबंध में हर निर्णय एक परिवार के रूप में सामूहिक रूप से कई चिकित्सा पेशेवरों के परामर्श से लिया गया है। यह प्रेम, करुणा और उसकी भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक भलाई का समर्थन करने की इच्छा पर आधारित है। इसी कारण से, हमने अपने परिवार के लिए इस दर्दनाक और कठिन दौर के विवरण पर सार्वजनिक रूप से चर्चा करने से परहेज किया है। हम मीडिया से सहानुभूति रखने और किसी निजी मामले को अश्लील, भड़काऊ और आहत करने वाली गपशप में बदलने से बचने का अनुरोध करते हैं।'
सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी आमिर खान की फैमिली
आपको बता दें कि इस फैमिली स्टेटमेंट के सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर कमेंट्स की भरमार हो गई है। कुछ लोग आमिर खान और उनके परिवार के साथ खड़े हैं तो कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें की फैसल खान सही लग रहे हैं। कुल मिलाकर इस वक्त एक्टर और उनकी फैमली सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

कौन है Faisal Khan?
- आमिर खान के भाई फैसल खान का पूरा नाम मोहम्मद फैसल हुसैन खान है।
- अगस्त 1966 को मुंबई में जन्मे फैसल खान प्रसिद्ध निर्माता ताहिर हुसैन के बेटे और आमिर के छोटे भाई हैं।
- सिने दर्शक उन्हें फिल्म 'मेला' की वजह से पहचानते हैं, जिसमें उन्होंने आमिर और ट्विंकल खन्ना के साथ अहम रोल प्ले किया था, हालांकि मेगा बजट की फिल्म होने के बाद भी ये एक बड़ी फ्लॉप फिल्म थी।
- फैसल ने अपने अभिनय जीवन की शुरुआत मात्र तीन वर्ष की उम्र में फिल्म Pyar Ka Mausam (1969) में एक बाल कलाकार के रूप में की
- उनका पहला अभिनय 1988 में Qayamat Se Qayamat Tak में था, जिसमें उन्होंने खलनायक का छोटा किरदार निभाया
- 1994 में उन्हें उनकी पहली मुख्य भूमिका - फिल्म Madhosh में मिली, जो पिता द्वारा निर्मित थी लेकिन ये फिल्म चली नहीं।
- इस बाद उन्होंने कई B-ग्रेड फिल्मों में काम किया, एवं 2003-2004 में टीवी सीरियल Aandhi (सिद्धार्थ की भूमिका में) में दिखे लेकिन इनका करियर कभी भी पटरी पर आ नहीं पाया।
- साल 2007 में इनके अचानक से लापता होने की खबर सामने आई थी, जिसके दो दिन बाद इन्होंने आमिरखान पर खुद को कमरे में बंद करने का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी थी।
- तब से ही ये लगातार अपने परिवार पर आरोप लगाते आए हैं। उन्होंने आमिर पर उनकी संपत्ति को हड़पने का भी आरोप लगाया था।
- आमिर की ओर से लगातार यही कहा जाता रहा कि उनका भई मेंटली हेल्दी नहीं है और इसी वजह से वो कुछ भी अनाप-शनाप बोलते हैं।












Click it and Unblock the Notifications